IND vs PAK : नहीं चल सका बाबर का बल्ला, हार्दिक पांड्या की धारदार गेंदबाजी ने चारों खाने किया चित - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK : नहीं चल सका बाबर का बल्ला, हार्दिक पांड्या की धारदार गेंदबाजी ने चारों खाने किया चित

बाबर आजम सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Babar Azam (Pic Source-Twitter)
Babar Azam (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 (Asia Cup)  में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रिजर्व डे पर खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम ने केएल राहुल (KL Rahul) और विराट कोहली (Virat Kohli) के शानदार शतक की मदद से पाकिस्तान के सामने 357 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक 5वें ओवर में सिर्फ 9 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का शिकार बने।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam)। हालांकि, आज वह अपने लय में नजर नहीं आए। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने पहले ही ओवर में बाबर को बोल्ड कर पाकिस्तान को दूसरा बड़ा झटका दिया। बाबर के आउट होते ही पाकिस्तानी खेमे में खामोशी छा गई। सोशल मीडिया पर भी जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।

यहां देखें फैन्स के रिएक्शन्स-

https://twitter.com/Darshan4JSP/status/1701244956222931084

https://twitter.com/crickladd/status/1701244739725439455

https://twitter.com/mahigoyal5751/status/1701244735480881393

वहीं भारतीय पारी की बात करें तो लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने शतक जड़कर मौके को दोनों हाथों से लपक लिया। उन्हें श्रेयस अय्यर की जगह इस मैच में खिलाया गया। राहुल ने 111 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं विराट कोहली भी पूरे रंग में नजर आए।

उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 77वां शतक लगाया। इसके साथ ही वनडे में उनके अब 47 शतक हो गए हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने 13 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी हैं। उन्होंने सिर्फ 267 पारियों में 13000 रन पूरे किए, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 321 पारियां ली थी।

इससे पहले 10 सितंबर को बारिश शुरू होने से पहले भारत ने 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। कोहली और केएल की शतक की मदद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?