एक मैच जीतने के बाद बदले हार्दिक पांड्या के तेवर, नेट्स में निकाला सारा का सारा गुस्सा
हार्दिक पांड्या इन दिनों सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव।
अद्यतन - Apr 10, 2024 12:10 pm

MI टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी प्रेशर में हैं, साथ ही फैन्स भी बल्लेबाज को Troll करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन पांड्या को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है, दूसरी ओर वो Trolling के बीच भी सोशल मीडिया पर लगातार रील्स शेयर कर रहे हैं और इस बीच उनकी एक नई रील आई है।
हाल ही में MI ने खोला है जीत का खाता
जी हां, MI टीम का IPL 2024 में काफी खराब आगाज हुआ था, जहां इस टीम ने लगातार 3 मैच हारे थे और कप्तान हार्दिक पांड्या को फैन्स के गुस्से का भी सामना करना पड़ा था। इस बीच अब टीम ने अपनी जीत का खाता खोल लिया है, जहां पांड्या की सेना ने हाल ही में वानखेड़े में दिल्ली टीम को मात दी थी। जिसके बाद MI टीम के खिलाड़ी उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं और अगले मैच में भी जीत की कहानी लिखना चाहते हैं।
एक जीत मिलते ही हवा में उड़ने लगे हार्दिक पांड्या
*हार्दिक पांड्या इन दिनों सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव।
*इस बीच पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो की है पोस्ट।
*वीडियो में नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते नजर आ रहे हैं पांड्या।
*इस दौरान उन्होंने लगाए नेट्स में एक से बढ़कर एक कड़क शॉट्स।
एक नजर हार्दिक पांड्या की इस रील वीडियो पर
गजब के अवतार में नजर आ रहे हैं पांड्या अपने इस वीडियो में
अगला मैच कब है अब MI टीम का?
दूसरी ओर हर दिन के साथ IPL में कमाल के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, इस बीच 11 अप्रैल को एक और कड़ा मैच होगा। जहां इस दिन MI टीम के सामने फाफ की RCB है, साथ ही ये मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। अभी तक RCB टीम ने 5 मैच खेले हैं लीग में, जिसमें से टीम को सिर्फ 1 में जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। तो MI ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 1 में जीते हैं और 3 में हारे हैं।