MI vs RCB Head to Head Records: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जानें किस टीम का पलड़ा रहा है अब तक भारी

MI vs RCB Head to Head Records: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जानें किस टीम का पलड़ा रहा है अब तक भारी

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तक 32 बार आपस में टकराई है।

MI vs RCB (Photo Source: Getty Images)
MI vs RCB (Photo Source: Getty Images)

MI vs RCB Head to Head Records: आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला 11 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने तीन शुरुआती मुकाबलों में हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस 4 मैच में 1 जीत और 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, टीम पॉइंट्स टेबल में 5 मैच में एक जीत और 2 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले मुकाबले में टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स से 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की शतकीय पारी के दम पर 5 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया था। मुंबई इंडियंस ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना पाई थी।

MI vs RCB Head to Head Records: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल में अब तक 32 बार आपस में टकराई है। इन 32 मैचों में मुंबई इंडियंस ने 18 मैच और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 मैच जीते हैं।

खेले गए कुल मैच 32
मुंबई इंडियंस ने जीते 18
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते 14
नो रिजल्ट 0

MI vs RCB IPL All-time Results: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड सभी सीजन

दिनांक विजेता कितने से जीता वेन्यू
9 मई 2023 मुंबई इंडियंस 6 विकेट मुंबई
2 अप्रैल 2023 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 विकेट बेंगलुरु
9 अप्रैल 2022 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 विकेट पुणे
26 सितंबर 2021 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 54 रन दुबई
9 अप्रैल 2021 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 विकेट चेन्नई
28 अक्टूबर 2020 मुंबई इंडियंस 5 विकेट अबू धाबी
18 सितंबर 2020 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सुपर ओवर दुबई
15 अप्रैल 2019 मुंबई इंडियंस 5 विकेट मुंबई
28 मार्च 2019 मुंबई इंडियंस 6 रन बेंगलुरु
1 मई 2018 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 रन बेंगलुरु
17 अप्रैल 2018 मुंबई इंडियंस 46 रन मुंबई
1 मई 2017 मुंबई इंडियंस 5 विकेट मुंबई
14 अप्रैल 2017 मुंबई इंडियंस 4 विकेट बेंगलुरु
10 मई 2016 मुंबई इंडियंस 6 विकेट बेंगलुरु
19 अप्रैल 2016 मुंबई इंडियंस 6 विकेट मुंबई
9 मई 2015 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 39 रन मुंबई
18 अप्रैल 2015 मुंबई इंडियंस 18 रन बेंगलुरु
5 मई 2014 मुंबई इंडियंस 19 रन मुंबई
18 अप्रैल 2014 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 विकेट दुबई
26 अप्रैल 2013 मुंबई इंडियंस 58 रन मुंबई
3 अप्रैल 2013 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 रन बेंगलुरु
13 मई 2012 मुंबई इंडियंस 5 विकेट बेंगलुरु
8 मई 2012 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 विकेट मुंबई
8 अक्टूबर 2011 मुंबई इंडियंस 31 रन चेन्नई
16 मई 2011 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 43 रन चेन्नई
11 अप्रैल 2011 मुंबई इंडियंस 9 विकेट बेंगलुरु
18 सितंबर 2010 मुंबई इंडियंस 2 रन डरबन
20 अप्रैल 2010 मुंबई इंडियंस 35 रन मुंबई
16 अप्रैल 2010 मुंबई इंडियंस 57 रन बेंगलुरु
19 मार्च 2010 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 विकेट मुंबई
9 मई 2009 मुंबई इंडियंस 16 रन पोर्ट एलिजाबेथ
2 मई 2009 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 विकेट जोहान्सबर्ग
27 मई 2008 मुंबई इंडियंस 9 विकेट बेंगलुरु
19 अप्रैल 2008 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 विकेट मुंबई

close whatsapp