मेलबर्न रेनेगेड्स ने जोश ब्राउन को 2 साल की डील के साथ अपनी टीम में किया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

मेलबर्न रेनेगेड्स ने जोश ब्राउन को 2 साल की डील के साथ अपनी टीम में किया शामिल

जोश ब्राउन ने बिग बैश लीग 2023-24 में ब्रिसबेन हीट की ओर से भाग लिया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Josh Brown (Pic Source-Twitter)
Josh Brown (Pic Source-Twitter)

बिग बैश लीग की फ्रेंचाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स ने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जोश ब्राउन को 2 साल की डील में अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें, जोश ब्राउन ने बिग बैश लीग 2023-24 में ब्रिसबेन हीट की ओर से भाग लिया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ब्रिसबेन हीट ने जोश ब्राउन की बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से 11 साल बाद इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। अब इस शानदार टूर्नामेंट के आगामी सीजन में जोश ब्राउन को युवा बल्लेबाज Jack Fraser-McGurk के साथ मेलबर्न रेनेगेड्स की ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। मेलबर्न रेनेगेड्स का प्रदर्शन पिछले सीजन में काफी निराशाजनक रहा था और अंक तालिका में वो सातवें पायदान पर थे। हालांकि आगामी सीजन को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

जोश ब्राउन की बात की जाए तो पिछले सीजन में उन्होंने चैलेंजर में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 57 गेंदों में 140 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 12 लंबे छक्के जड़े थे। ब्राउन ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा था और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया था। यही नहीं इस आक्रामक बल्लेबाज ने फाइनल में 38 गेंद में 53 रनों की मैच जिताऊं पारी खेली थी। बिग बैश लीग के पिछले सीजन में जोश ब्राउन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने 40 के ऊपर के औसत से 366 रन बनाए थे।

मेलबर्न रेनेगेड्स ने जोश ब्राउन को अपनी टीम में किया शामिल

क्रिकबज के मुताबिक क्वींसलैंड क्रिकेट जनरल मैनेजर- एलिट टीम, प्रदर्शन और Pathways Joe Dawes ने कहा कि, ‘हम लोगों ने जोश ब्राउन को 2 साल के अनुबंध ऑफर में अपनी टीम में शामिल किया था। ब्राउन काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और हमें काफी अच्छा लग रहा है कि उन्होंने हमारी टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें कोई शक नहीं है कि जोश के जाने से हमारी टीम को भी तगड़ा झटका लगा है। हालांकि हम उनकी भावना को भी समझते हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर से वो हमारी टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।’

विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि, ‘ब्रिसबेन के साथ मैंने काफी अच्छा समय बिताया है। उन्होंने मुझे मौका दिया जिसकी वजह से मैं अपने प्रदर्शन को दुनिया के सामने रख पाया। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मैं अपनी टीम को बिग बैश लीग की चैंपियनशिप की ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाया। मेलबर्न रेनेगेड्स भी काफी अच्छी टीम है। उनके पास कई शानदार खिलाड़ी है। Fraser-McGurk और Will Sutherland के साथ खेलने के लिए मैं बेताब हूं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?