CSK के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले, हार्दिक पांड्या बेटे के साथ वक्त बिता रहे हैं
MI टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है एक क्यूट वीडियो।
अद्यतन - Apr 13, 2024 6:24 pm

MI टीम के कप्तान यानी की हार्दिक पांड्या के अच्छे दिन लौट आए हैं, जहां उनकी टीम ने एक के बाद एक लगातार 2 जीत अपने नाम कर ली है। ऐसे में टीम के साथ-साथ कप्तान पांड्या भी उत्साह से लबरेज हैं, वहीं अगले मैच से पहले वो अपने बेटे के साथ समय बिता रहे हैं और उससे जुड़ा एक वीडियो MI टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
विराट ने दिया हार्दिक पांड्या का पूरा साथ
हाल ही में वानखेड़े के मैदान पर RCB ने MI टीम के खिलाफ मैच खेला था, उस दौरान भी फैन्स कप्तान हार्दिक पांड्या को बू कर रहे थे। लेकिन उस समय विराट ने फैन्स को चुप होने का इशारा किया, जिसके बाद फैन्स हार्दिक को चीयर करने लगे। वहीं मैच के बाद पांड्या को विराट ने गले भी लगाया था।
हार्दिक पांड्या अपने बेटे Agastya के पक्के दोस्त हैं
*MI टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है एक क्यूट वीडियो।
*इस वीडियो में हार्दिक पांड्या अपने बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
*फैन्स को भी Agastya और हार्दिक का ये प्यारा वीडियो आया काफी पसंद।
*CSK के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पांड्या कर रहे हैं थोड़ा रिलेक्स।
Agastya के साथ हार्दिक पांड्या का क्यूट वीडियो
मैच से पहले जमकर अभ्यास किया है कप्तान ने
वहीं CSK के खिलाफ MI टीम का मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच से पहले कप्तान हार्दिक पांड्या ने नेट्स में जमकर अभ्यास किया है, जिसका वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। वैसे इस टीम ने कई बार खराब शुरूआत के बाद कमबैक किया है, इस बार भी टीम ऐसा कुछ ही कर रही है। जहां पहले मुंबई टीम ने लीग में लगातार 3 मैच हारे थे , उसके बाद टीम 2 मैच जीते है। पहला मैच टीम ने दिल्ली के खिलाफ जीता और दूसरा मैच RCB के खिलाफ जीता, दोनों ही मैच वानखेड़े मैदान पर खेले गए थे।