PBKS vs RR Turning Point: मैच हार रही राजस्थान ने अचानक से कैसे जीता मैच, यहां हुआ बड़ा गेम?

PBKS vs RR Turning Point: मैच हार रही राजस्थान ने अचानक से कैसे जीता मैच, यहां हुआ बड़ा गेम?

राजस्थान रॉयल्स ने 1 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 3 विकेट से जीत हासिल की। 

PBKS vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)
PBKS vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)

PBKS vs RR Turning Point: आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी बेहद ही खराब रही और उन्होंने 20 ओवर में बस 147 रन ही बनाए। आशुतोष शर्मा ने 16 गेंदों में 31 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली, वहीं जितेश शर्मा ने 29 रन बनाकर अहम योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान और केशव महाराज ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिए थे।

राजस्थान रॉयल्स को 148 रनों का लक्ष्य मिला, यशस्वी जायसवाल ने 28 गेंदों में 39 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं शिमरन हेटमायर ने 10 गेंदों में 27 रन की नाबाद पारी खेली और ने 1 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 3 विकेट से जीत हासिल की।

PBKS vs RR Turning Point (क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट?):

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। लक्ष्य की ओर धीरे-धीरे बढ़ रही राजस्थान को कगिसो रबाड़ा ने बड़ा झटका दिया। रबाडा ने यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन का विकेट लेकर पंजाब किंग्स की मैच में वापसी करवाई।

इसके बाद राजस्थान की रनों की गति और धीमी हो गई। सभी उम्मीदें रियान पराग पर टिकी थी की वह कोई करिश्मा करेंगे। लेकिन वह भी 18 गेंदों में 23 रनों की पारी खेलकर अर्शदीप सिंह के शिकार हुए। यहां से मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी हो चुका था। गेंदबाज बल्लेबाजों को रन बनाने नहीं दे रहे थे। लेकिन तभी, राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो बने शिमरॉन हेटमायर।

शिमरोन ने आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। हेटमायर ने 10 गेंदों पर 270 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 27 रन बनाए और आखिरी ओवर की पाँचवीं गेंद पर सिक्स लगाकर पंजाब किंग्स की झोली में जाते हुए मैच को वापस से अपने पाले में ले आया और शानदार जीत हासिल की।

close whatsapp