IPL 2024: गौतम गंभीर भी हो गए हैं सुनील नारायण के बड़े फैन, गले लगकर दी शाबाशी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: गौतम गंभीर भी हो गए हैं सुनील नारायण के बड़े फैन, गले लगकर दी शाबाशी!

सुनील नारायण ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 56 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 109 रनों की शानदार पारी खेली।

Gautam Gambhir Hugged Sunil Narine (Pic Source-X)
Gautam Gambhir Hugged Sunil Narine (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। सुनील नारायण ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 56 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 109 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

इस बीच टाइम आउट के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच गौतम गंभीर को सुनील नारायण के गले मिलते हुए देखा गया। गौतम गंभीर इस बात से काफी खुश थे कि सुनील नारायण को जो काम दिया गया, उसको अनुभवी ऑलराउंडर ने काफी अच्छी तरह से पूरा किया। बता दें, आईपीएल 2024 से पहले इस चीज पर काफी सवाल उठाए जा रहे थे कि कोलकाता टीम के लिए ओपनिंग कौन करेगा?

हालांकि, इस पूरे सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओपनिंग जोड़ी सुनील नारायण और फिल साल्ट हैं, जिन्होंने टीम के लिए अपना काम बखूबी किया है। नारायण को ओपनिंग भेजने के गौतम गंभीर के इस फैसले की कई लोगों ने भी प्रशंसा की है।

सुनील नारायण ने जड़ा शानदार शतक

राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि एक में टीम को हार झेलनी पड़ी है। 10 अंकों के साथ राजस्थान आईपीएल 2024 की अंकतालिका में पहले पायदान पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने 5 मैच में चार में जीत दर्ज की है, जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में टीम दूसरे पायदान पर है। फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स काफी अच्छी स्थिति में है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?