IPL 2024: Jos ने KKR को बताया आखिर कौन है IPL का असली 'Boss', RR को अकेले अपने दम पर जिताया मुकाबला - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: Jos ने KKR को बताया आखिर कौन है IPL का असली ‘Boss’, RR को अकेले अपने दम पर जिताया मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की ओर से 60 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 107 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली।

KKR vs RR (Pic Source-X)
KKR vs RR (Pic Source-X)

आज यानी 16 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला गया। इस मुकाबले को राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया। राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 223 रन बनाए। टीम की ओर से सुनील नारायण ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 13 चौके और छह छक्कों की मदद से 109 रनों की तूफानी पारी खेली। सुनील नारायण ने राजस्थान रॉयल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। यह उनका आईपीएल का पहला शतक है।

नारायण के अलावा युवा बल्लेबाज Angkrish Raghuvanshi ने 30 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने 20* रनों का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि कुलदीप सेन ने चार ओवर में 46 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट झटके।

ईडन गार्डन में जमकर बोला जोस बटलर का बल्ला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल मात्र 19 रन बनाकर आउट हो गए। यही नहीं कप्तान संजू सैमसन भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 12 रन बनाकर आउट हो गए। रियान पराग ने 14 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की ओर से 60 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 107 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। बटलर ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सभी के खिलाफ रन बनाए।

सुनील नारायण ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके। वो अपनी टीम की ओर से एकमात्र ऐसे गेंदबाज थे, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को खामोश रखा हुआ था। वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने भी दो-दो विकेट झटके, जबकि वैभव वरुण ने एक विकेट अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच को दो विकेट से अपने नाम किया।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?