श्रेयस अय्यर ने RR के खिलाफ आईपीएल के नियम का उल्लंघन किया, अब 12 लाख का जुर्माना देने को तैयार हो जाए KKR कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रेयस अय्यर ने RR के खिलाफ आईपीएल के नियम का उल्लंघन किया, अब 12 लाख का जुर्माना देने को तैयार हो जाए KKR कप्तान

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल के आचार संहिता के तहत स्लो ओवर रेट का उल्लंघन किया है और यह उनका सीजन का पहला अपराध है।

Shreyas Iyer (Image Credit- IPL/X)
Shreyas Iyer (Image Credit- IPL/X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 16 अप्रैल को कोलकाता की ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेहतरीन मैच खेला गया था। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराया।

कोलकाता टीम के गेंदबाज इस मैच में अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे और इसी वजह से उन्हें हार झेलनी पड़ी। हालांकि इस हार के अलावा कोलकाता टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर उनकी टीम के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल के आचार संहिता के तहत स्लो ओवर रेट का उल्लंघन किया है और यह उनका सीजन का पहला अपराध है।

बता दें, श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। श्रेयस अय्यर पहले ही इस बात से काफी निराश थे कि उनकी टीम जो पहली पारी के खत्म होने के बाद काफी मजबूत स्थिति में थी वो राजस्थान के खिलाफ मैच हार गई। हालांकि अब उन्हें 12 लाख का जुर्माना भी देना पड़ेगा।

श्रेयस अय्यर ने सुनील नारायण की जमकर प्रशंसा की

कोलकाता टीम के महत्वपूर्ण ऑलराउंडर सुनील नारायण ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 109 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके और छह छक्के जड़े थे। यही नहीं नारायण ने गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी थी और चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके थे।

मैच खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ‘सुनील नारायण हमारी टीम के महत्वपूर्ण पहलू हैं और उन्होंने हर मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे इस बात की काफी खुशी है कि सुनील हमारी टीम में है। मैंने वरुण चक्रवर्ती को आखिरी ओवर इसलिए दिया क्योंकि उस समय पांच फील्डर 30 यार्ड घेरे के अंदर थे और दबाव दोनों के ऊपर था। आज यहां बहुत गर्मी थी। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम अपनी गलती से सीखेंगे और जबरदस्त वापसी करेंगे। हमारे पास कुछ दिनों का ब्रेक है। अंत में यह बहुत ही अच्छा मैच था और मैं अपने सभी खिलाड़ियों से काफी खुश हूं।’

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?