पैसा कमाने के लिए अब IPL फ्रेंचाइजी अपनाएगी नया तरीका, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

पैसा कमाने के लिए अब IPL फ्रेंचाइजी अपनाएगी नया तरीका, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों को अपने घरेलू मुकाबलों के लिए मूल निर्धारण स्वतंत्र रूप से तय करने की अनुमति दी है।

IPL 2024 Tickets (Pic Source-X)
IPL 2024 Tickets (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है और अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कई बेहतरीन मैच खेले जा चुके हैं। कुछ ऐसी टीमें हैं जिन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन बाकी टीमों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। हालांकि आईपीएल 2024 के बीच में ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घरेलू मुकाबले के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टिकट की अधिकतम कीमत 42,350 रुपए है लेकिन Surge प्राइसिंग रेट इसे 52,938 रुपए तक ले गया है। बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों को अपने घरेलू मुकाबलों के लिए मूल निर्धारण स्वतंत्र रूप से तय करने की अनुमति दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 के टिकट सबसे सस्ते बेच रहा है। उनका सबसे कम टिकट 499 रुपए का है।

हालांकि जब मुकाबला किसी बड़ी टीम से होता है तब टिकट की कीमतें बदल जाती हैं। बड़े मुकाबलों में टिकट की कीमत भी बढ़ जाती है और उसके लिए उन्हें सर्ज प्राइसिंग और डायनामिक रेट रणनीतियों को अपनाना पड़ता है। ऐसे ही कुछ टिकटों की कीमत बहुत ज्यादा होती है लेकिन इसके बावजूद फैंस स्टेडियम में बैठकर ही मैच का लुफ्त उठाना चाहते हैं। हालांकि अपनी टीम का प्रदर्शन देख फैंस भी काफी निराश हो जाते हैं और इसी वजह से कभी-कभी स्टेडियम पूरी तरह से भरा नहीं रहता है।

उदाहरण के रूप में आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है लेकिन उसके बावजूद उनके घर के मुकाबलों में स्टेडियम में काफी भीड़ देखी गई है। बता दें, आरसीबी का फैन बेस आईपीएल में सबसे बड़ा है। यही वजह है कि तमाम फैंस उनके लिए स्टेडियम में जमकर चीयर करना चाहते हैं। हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम का सबसे सस्ता टिकट 2300 रुपए का है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का टिकट एमए चिदंबरम स्टेडियम में 6000 रुपए का है।

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजन मनचंदा ने दिया बड़ा बयान

इंडिया टुडे के मुताबिक दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजन मनचंदा ने कहा कि, ‘फ्रेंचाइजी अपने हिसाब से टिकट की कीमत को रखता है। हम उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर देते हैं और हमारा काम यही होता है कि जो भी वो हमसे कहे उसे हम पूरा करें। टिकट की कीमत से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है।’

यह रही सभी टीमों की सबसे कम और सबसे ज्यादा टिकट की कीमत

टीम सबसे कम प्राइस (INR) सबसे ज्यादा प्राइस (INR)
RCB 2,300 52,938*
LSG 499 20,000
KKR 750 28,000
MI 990 18,000
GT 499 20,000
CSK 1,700 6,000
DC 2,000 5,000
RR 500 20,000
SRH 750 30,000
PBKS 750 9,000

*सर्ज प्राइसिंग रेट ओरिजिनल प्राइस 42,350 रुपए

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?