IPL 2024, SM Trends: 25 अप्रैल के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024, SM Trends: 25 अप्रैल के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज यानी 25 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा।

Social Media Trends Of 25 April
Social Media Trends Of 25 April

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बेहतरीन मुकाबला खेला गया था। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ था जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रनों से हराया। इस महत्वपूर्ण मैच में दिल्ली टीम की ओर से कप्तान ऋषभ पंत और अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज यानी 25 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर खिलाड़ियों के अभ्यास की वीडियो को साझा किया है। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

पाकिस्तान की शानदार खिलाड़ी बिस्माह मारूफ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बिस्माह मारूफ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। इस चीज की जानकारी पीसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

आज ही के दिन साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पहली बार अपने नाम किया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई टीम ने गुजरात टाइटंस को हराया था। इस सीजन में भी उन्होंने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। चेन्नई ने आईपीएल 2024 में अभी तक आठ मैच में 8 अंक हासिल किए हैं और इस सीजन की अंक तालिका में टीम पांचवें पायदान पर है।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?