इंडोनेशिया की इस युवा गेंदबाज ने T20I में रचा इतिहास, तोड़ा बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंडोनेशिया की इस युवा गेंदबाज ने T20I में रचा इतिहास, तोड़ा बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड

Rohmalia Rohmalia ने अपने डेब्यू मैच में 3.2 ओवर में बिना रन दिए 7 विकेट झटके।

Rohmalia Rohmalia (Pic SOurce-X)
Rohmalia Rohmalia (Pic SOurce-X)

24 अप्रैल को बाली के Udayana Cricket Ground पर खेले गए बेहतरीन मुकाबले में इंडोनेशिया महिला टीम ने मंगोलिया को 127 रनों से हराया। इस मैच में इंडोनेशिया महिला टीम की ओर से 17 साल की युवा गेंदबाज Rohmalia Rohmalia ने 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है।

बता दें, यह रोहमालिया का डेब्यू मुकाबला था और अपने पहले मैच ही युवा गेंदबाज ने 3.2 ओवर में बिना कोई रन दिए 7 विकेट झटके। उन्होंने इस मैच में 3 ओवर मेडन भी फेंके। Rohmalia ने यह शानदार उपलब्धि 6 मैचों की टी-20 सीरीज के पांचवें मैच में हासिल की।

बता दें, युवा गेंदबाज Rohmalia चौथी महिला गेंदबाज बन गई है, जिन्होंने टी20 मैच में 7 विकेट लिए हैं। इससे पहले नीदरलैंड की Frederique Overdijk के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने फ्रांस के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप यूरोप रीजन क्वालीफायर 2021 में 4 ओवर में तीन रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए थे। इसमें 2 मेडन ओवर भी थे।

वहीं अर्जेंटीना महिला टीम की Alison Stocks ने 3.4 ओवर में 3 रन देकर 7 विकेट झटके थे। उन्होंने यह कीर्तिमान Peru के खिलाफ अपने नाम किया था। इसके अलावा मलेशिया की Ezat Idrus ने चार ओवर में आठ रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने चीन के खिलाफ 2023 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

Rohmalia की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से इंडोनेशिया ने मंगोलिया के खिलाफ जीत दर्ज की

मैच की बात की जाए तो इंडोनेशिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम की ओर से Ni Putu Ayu Nanda ने 44 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 61 रन बनाए।

जवाब में मंगोलिया इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 24 रनों पर ऑल आउट हो गई। इंडोनेशिया महिला टीम 6 मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से आगे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?