Shashank Singh ने कर दिया था चीयरलीडर्स को परेशान, आप खुद देख लो ये नजारा
पंजाब की बल्लेबाजी के दौरान जॉनी ने 9 और Shashank Singh ने मारे थे 8 छक्के।
अद्यतन - Apr 27, 2024 5:08 pm

KKR के खिलाफ भले ही जॉनी बेयरस्टो ने शतक ठोका था, लेकिन इस दौरान Shashank Singh की शानदार पारी ने सुर्खियां बटोरी थी। जहां शशांक ने अपनी पारी के दौरान छक्कों की बारिश कर दी थी, जिसके चलते चीयरलीडर्स का काम बढ़ गया था और उस मैच के बाद चीयरलीडर्स का भी बयान आया।
पंजाब टीम के लिए Shashank Singh ने बनाए सबसे ज्यादा रन अभी तक
वहीं इस सीजन पंजाब टीम के लिए Shashank Singh सबसे शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, साथ ही अभी तक हुए 9 मैचों में शशांक ने पंजाब टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जहां 9 मैचों में शशांक कुल 263 रन बना चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। तो बल्लेबाज के खाते में 19 चौके और 18 छक्के भी हैं।
Shashank Singh की पारी देख चीयरलीडर्स का हुआ दिल गार्डन-गार्डन
*पंजाब की बल्लेबाजी के दौरान जॉनी ने 9 और Shashank Singh ने मारे थे 8 छक्के।
*जिसके बाद एक वीडियो में पंजाब टीम की चीयरलीडर्स का आया था बयान।
*चीयरलीडर्स ने कहा एक छक्का उधर जा रहा था, तो दूसरा छक्का उधर जा रहा था।
*साथ ही इस वीडियो में शशांक और जॉनी ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर की थी बात।
इस वीडियो में चीयरलीडर्स की खुशी और Shashank Singh का बयान
जीत के बाद पंजाब टीम की खुशी अलग ही लेवल पर थी बॉस
जी हां, पंजाब टीम ने टी20 क्रिकेट का सबसे सफल और बड़ा रन चेज किया है, जो एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। वहीं इस जीत के बाद पंजाब टीम की खुशी देखने लायक थी, जहां टीम के खिलाड़ी मैच खत्म होते ही जॉनी और शशांक को गले लगाने के लिए मैदान पर दौड़ पड़े थे। वहीं बाद में पंजाब के खिलाड़ी KKR टीम के खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आए थे। अब अंक तालिका पर पंजाब टीम 8वें स्थान पर है, जहां इस टीम ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली है और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में देखने अहम होगा की क्या ये टीम प्लेऑफ में जा पाती है या नहीं।