LSG vs MI Pitch & Weather Report

LSG vs MI: Weather & पिच रिपोर्ट और एकाना स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-48 के लिए

आईपीएल 2024 में 30 अप्रैल को लखनऊ और मुंबई के बीच मैच खेला जाएगा।

Ekana International Cricket Stadium. (Photo Source: Twitter)
Ekana International Cricket Stadium. (Photo Source: Twitter)

IPL 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। इस सीजन यह पहली बार होगा जब ये दोनों टीमें आमने होंगी। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि, मैच के दौरान एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच और यहां का मौसम कैसा रहने वाला है।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Ekana Cricket Stadium Pitch Report)

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों को काफी रास आती है। आंकड़ों की मानें तो पेसर्स ने इस मैदान पर स्पिनर्स की तुलना में अधिक विकेट लिए हैं। इस सीजन में इस मैदान पर अब तक चार मैचों में एक बार भी 200 का स्कोर नहीं बना है। इस मैदान पर पिच धीमी रहती है और ऐसे में गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज फंस सकते हैं। गेंद पुरानी होने के बाद तेज गेंदबाज और ज्यादा कमाल कर सकते हैं।

LSG vs RR: लखनऊ की Weather रिपोर्ट

Accuweather.com के मुताबिक, लखनऊ में 30 अप्रैल को मौसम क्रिकेट मैच के लिहाज से अच्छा रहने की उम्मीद है। शाम को तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। ह्यूमिडिटी 22% के आसपास रहेगी। इसका मतलब है कि शुक्रवार को ओस भी कोई बड़ी भूमिका नहीं निभा सकती है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

IPL Stats & Records at Ekana Cricket Stadium, Lucknow:

इस मैदान पर आईपीएल में 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 बार मैच जीते हैं, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सिर्फ 5 मैच जीते हैं। साथ ही मैदान पर एक मैच बेनतीजा रहा था।

कुल मैच खेले गए 12
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते 06
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते 05
मैच में टॉस जीत कर जीत हासिल की 06
मैच में हारकर जीत कर जीत हासिल की 06
मैच जिनका कोई परिणाम नहीं निकला 01
हाईएस्ट टीम टोटल 199
लोएस्ट टीम टोटल 108
हाईएस्ट टीम टोटल जिसे चेज किया गया 199
पहली पारी का औसत स्कोर 160

close whatsapp