IPL 2024 में कैमरामैन के लिए भी होना चाहिए अवॉर्ड, स्टेडियम में हसीन चेहरों को कर ही लेता है स्पॉट
SRH बनाम CSK के बीच हुए मैच से कुछ फैन्स की तस्वीरें हो रही है इस समय वायरल।
अद्यतन - Apr 29, 2024 1:49 pm

IPL 2024 में हर दिन के साथ गजब मैच हो रहे हैं, साथ ही लीग में इस बार रनों की जमकर बारिश हो रही है। तो इस बीच कैमरामैन भी फैन्स का दिल जीत लेता है, जहां हर दिन किसी ना किसी मैच से कैमरामैन कुछ महिला फैन्स पर जरूर फोकस करता है और उन्हें वायरल कर देता है। अब ऐसा ही कुछ SRH बनाम CSK मैच में देखने को मिला है।
खूब रन बन रहे हैं IPL 2024 में
जी हां, IPL 2024 में इस बार हर टीम भर-भर के रन बना रही है, जहां आए दिन स्कोर 200 से लेकर 250 पार हो जाता है और वो टारगेट चेज भी हो जाता है। ऐसे में गेंदबाजों की भी जमकर पिटाई हो रही है, जिससे देखते हुए हरभजन सिंह सहित कई पूर्व खिलाड़ी खुश नहीं हैं और पिच को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। हरभजन सिंह का कमेंट्री के दौरान कहना था कि, लीग के मुकाबलों में 160 से लेकर 170 रन बनने चाहिए, तब मैच देखने में मजे आएंगे।
IPL 2024 में कैमरामैन ने हद कर दी भाई अब तो
*SRH बनाम CSK के बीच हुए मैच से कुछ फैन्स की तस्वीरें हो रही है इस समय वायरल।
*जहां मैच के दौरान कैमरामैन ने कुछ क्यूट महिला फैन्स को किया था स्टेडियम में स्पॉट।
*वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स ने लिखा- कैमरामैन दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ता।
*IPL 2024 के दौरान कई महिला फैन्स को वायरल कर चुका है अभी तक कैमरामैन।
इन फैन्स की तस्वीरों को किया कैमरामैन ने वायरल

किसके सिर है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप?
वहींं इस IPL में बल्लेबाजों की मौज हो रही है, तो गेंदबाज की जमकर कुटाई की जा रही है। इस समय ऑरेंज कैप RCB के बल्लेबाज विराट कोहली के सिर पर है, जिन्होंने 10 मैचों में सबसे ज्यादा 500 रन बनाए हैं। तो 9 मैचों में 14 विकेट अपने नाम कर चुके जसप्रीत बुमराह के खाते में पर्पल कैप है। अब देखना अहम होगा की टूर्नामेंट के अंत होने पर, ये दोनों कैप कौन अपने नाम करता है।