IPL 2024: जडेजा और दुबे PBKS के खिलाफ मैच के लिए हैं पूरी तरह से तैयार, नेट्स में जड़े गगनचुंबी छक्के - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: जडेजा और दुबे PBKS के खिलाफ मैच के लिए हैं पूरी तरह से तैयार, नेट्स में जड़े गगनचुंबी छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक 9 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि चार में टीम ने हार झेली है।

CSK (Pic Source-X)
CSK (Pic Source-X)

आज यानी 1 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। हालांकि मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के धुआंधार बल्लेबाज शिवम दुबे और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया है।

शिवम दुबे ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं। शिवम दुबे ने विरोधी टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। वहीं रवींद्र जडेजा ने इस सीजन सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि यह दोनों ही खिलाड़ी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं और तगड़े शॉट्स भी खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि जडेजा और दुबे पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच में भी बड़ा स्कोर बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘बड़ा स्टेज, बड़े लोग।’

यह रही वीडियो:

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक 9 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि चार में टीम ने हार झेली है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स चौथे पायदान पर है। पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 9 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब किंग्स के 6 अंक है और आईपीएल 2024 में टीम आठवें पायदान पर है। पंजाब किंग्स टीम चेन्नई में होने वाले इस मैच में मेजबान के खिलाफ जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?