103 साल के बुजुर्ग फैन का धोनी ने बनाया दिन खास, गिफ्ट में दी CSK की जर्सी पर लिखी प्यारी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

103 साल के बुजुर्ग फैन का धोनी ने बनाया दिन खास, गिफ्ट में दी CSK की जर्सी पर लिखी प्यारी बात

CSK टीम ने अपने सोशल मीडिया एक खास फैन का वीडियो किया है शेयर।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

IPL में CSK टीम और धोनी का क्रेज अलग ही लेवल पर नजर आता है, भले ही माही टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं लेकिन उसके बाद भी फैन्स के बीच टीम की दीवानगी बनी हुई है। इसी कड़ी में इस टीम के एक खास फैन की स्टोरी सामने आई है, ये फैन काफी बुजुर्ग हैं लेकिन खुद को जवान बताते हैं।

कैसा रहा CSK टीम का अभी तक प्रदर्शन?

वही इस सीजन CSK टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर रही है, लेकिन टीम का प्रदर्शन अभी तक मिला-जुला रहा है। गायकवाड़ की कप्तानी वाली ये टीम अंक तालिका के 5वें स्थान पर है, चेन्नई ने अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम 5 जीती है और 5 हारी है, तो धोनी ने भी इस सीजन फैन्स को अपनी धाकड़ बल्लेबाजी दिखाई है और कड़क छक्के लगाए हैं। साथ ही धोनी के मैदान पर आते ही नजारा ही कुछ और देखने को मिलता है।

CSK टीम की तरफ से धोनी ने दिया 103 साल के बुजुर्ग काका को खास गिफ्ट

*CSK टीम ने अपने सोशल मीडिया एक खास फैन का वीडियो किया है शेयर।
*ये खास फैन काफी ज्यादा ही बुजुर्ग हैं, इनकी उम्र करीब 103 साल की है।
*वहीं टीम के इस सबसे बुजुर्ग फैन को धोनी ने दी अपने ऑटोग्राफ वाली जर्सी।
*साथ ही ये फैन अपने आपको आज भी यंग बोलते हैं, पसंद किया जा रहा है ये वीडियो।

इस वीडियो में CSK टीम के खास फैन को मिला एक खास गिफ्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

अगला मैच किसके खिलाफ होगा चेन्नई टीम का?

हाल ही में चेन्नई टीम ने पंजाब के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसमें गायकवाड़ की सेना को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब टीम का अगला मैच 5 मई के दिन खेला जाएगा, ये मैच भी पंजाब के खिलाफ होगा। इस बार दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, अगर गायकवाड़ की टीम ये मैच हार जाती है तो आगे के लिए टीम को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

एक नजर इस तस्वीर पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

close whatsapp