रोहित शर्मा को क्यों Impact Player बनाया गया? मैच के बाद पीयूष चावला ने जो वजह बताई वह चिंताजनक
रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में एक Impact Player के रूप में खेला।
अद्यतन - May 4, 2024 12:51 pm

Rohit Sharma Impact Player: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, इस मैच में रोहित को एक इम्पैकट प्लेयर के रूप में खिलाया गया था। 3 मई को वानखेडे में खेले गए इस मैच में हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा फील्डिंग के दौरान नहीं दिखे और सीधे मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी करने आए। प्लेऑफ के नजरिए से यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही अहम था, ऐसे में रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी को टीम से बाहर रखा गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। लेकिन अब पीयूष चावला ने मैच के बाद रोहित शर्मा को नहीं खिलाने की वजह बताई है।
रोहित शर्मा को क्यों Impact Player बनाया गया?
रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में एक Impact Player के रूप में खेला। उन्होंने इस मैच में 12 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए। लेकिन हर कोई इस बात से हैरान था कि इस मैच में रोहित शर्मा को इम्पैकट प्लेयर के तौर पर क्यों रखा गया। इस बात से पर्दा उठाए हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीयूष चावला ने इसके पीछे की वजह बताई।
रोहित को चोट लगी है?
मैच के बाद जब पीयूष चावला प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उन्होंने रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट दिया। पीयूष चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस मैच से पहले रोहित शर्मा पीठ की चोट से जूझ रहे थे, इसलिए मैनेजमेंट ने एहतियात के तौर पर उन्हें मैदान पर नहीं उतारा।
Chawla said "Rohit Sharma just had a mild back-stiffness so it was a just precautionary thing".
[Rohit as an impact player] pic.twitter.com/XFr0HazLiY
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 4, 2024
रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, उन्होंने आराम भी नहीं किया है। आईपीएल के बाद रोहित तुरंत वर्ल्ड कप के लिए रवाना हो जाएंगे इसलिए। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए ये फैसला लिया गया, जिसका असर आने वाले मैचों में भी देखने को मिल सकता है। बता दें कई KKR से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की चुनौती अब खत्म हो गई है।