IPL 2024: CSK के खिलाफ मैच के लिए पंजाब किंग्स के शेर हैं पूरी तरह से तैयार, नेट्स में सब ने किया जमकर अभ्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: CSK के खिलाफ मैच के लिए पंजाब किंग्स के शेर हैं पूरी तरह से तैयार, नेट्स में सब ने किया जमकर अभ्यास

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स ने अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने चार में जीत दर्ज की है जबकि 6 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

PBKS (Pic Source-X)
PBKS (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 4 मई को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हीं के घर में करारी शिकस्त दी थी।

अब आगामी मैच में भी पंजाब जीत दर्ज करना चाहेगी। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के लिए पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है। पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा की है जिसमें उन्हें नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है।

पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर खिलाड़ियों के अभ्यास की तस्वीरों को साझा किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘On our watchlist now sadde Sher in action’

यह रहा पंजाब किंग्स का ट्वीट:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स ने अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने चार में जीत दर्ज की है जबकि 6 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 8 अंकों के साथ पंजाब टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में 10 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 5 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें पायदान पर है।

पंजाब के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है। बल्लेबाजों ने भी अपना काम बखूबी से निभाया है और गेंदबाज भी अब अपनी लय हासिल कर चुके हैं। अगर उन्हें इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो चेन्नई के खिलाफ पंजाब को जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। वहीं चेन्नई भी आगामी मैच में पंजाब को हराने के लिए पूरी तरह से तैयार होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?