IPL 2024: सुनील नारायण ने KKR के लिए खेली आक्रामक पारी, LSG के गेंदबाजों की इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लगाई जमकर क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: सुनील नारायण ने KKR के लिए खेली आक्रामक पारी, LSG के गेंदबाजों की इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लगाई जमकर क्लास

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 235 रन बनाए।

KKR (Pic Source-X)
KKR (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 235 रन बनाए। टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया।

बता दें, कोलकाता ने लखनऊ के खिलाफ शुरुआत काफी अच्छी की और फिल साल्ट और सुनील नारायण के बीच पहला विकेट के लिए 61 रनों की तूफानी साझेदारी हुई। फिल साल्ट ने लखनऊ के खिलाफ 14 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। वहीं सुनील नारायण ने पहला विकेट गिरने के बावजूद आक्रामक शॉट्स खेले और 32 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 81 रनों की तूफानी पारी खेली।

सुनील नारायण ने लखनऊ के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। सुनील नारायण के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 रन बनाए जबकि युवा बल्लेबाज Angkrish Raghuvanshi ने 26 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। रमनदीप सिंह ने 25* रनों का योगदान दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से नवीन उल हक ने चार ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने एक-एक किट अपने नाम किया। युद्धवीर सिंह चरक ने भी एक विकेट हासिल किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जीतने के लिए 236 रनों की जरूरत है

बता दें, अगर लखनऊ को कोलकाता के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 236 रन बनाने होंगे। स्कोर काफी बड़ा है लेकिन लखनऊ के बल्लेबाज भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वो भी इस मुकाबले को अपने नाम जरूर करना चाहेंगे।

आईपीएल 2024 की अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स 14 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 12 अंकों के साथ चौथे पायदान में है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?