इधर MI टीम में कप्तान और खिलाड़ियों के बीच झगड़े हो रहे हैं, उधर Jasprit Bumrah खुशियां मना रहे हैं
Jasprit Bumrah ने सोशल मीडिया पर वाइफ के साथ तस्वीर की पोस्ट।
अद्यतन - मई 6, 2024 2:09 अपराह्न

इस बार IPL में MI टीम की तरफ से एक अजीब चीज देखने को मिली, जहां नए कप्तान हार्दिक पांड्या ने Jasprit Bumrah से गेंदबाजी की शुरूआत नहीं करवाई। साथ ही बुमराह और हार्दिक शुरूआती मैचों में एक-दूसरे से बात भी नहीं कर रहे थे, इस बीच बुमराह अपनी ही मस्ती मेंं मस्त नजर आ रहे हैं इन दिनों।
पर्पल कैप Jasprit Bumrah के पास है
भले ही इस बार IPL में MI टीम ने हद से ज्यादा घटिया प्रदर्शन किया हो, लेकिन Jasprit Bumrah ने अपनी गेंदबाजी से किसी को भी निराश नहीं किया। जहां बुमराह ने 11 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए, ऐसे में इस समय पर्पल कैप उनके पास है। तो दूसरे नंबर पर भी 17 विकेटों के साथ पंजाब टीम के हर्षल पटेल हैं, वहीं 16 विकेट के साथ वरुण चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर है सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में। आने वाले मैचों में ये पर्पल कैप की रेस में काफी बदलाव होंगे।
Jasprit Bumrah ने वाइफ को दिया Surprise
*Jasprit Bumrah ने सोशल मीडिया पर वाइफ के साथ तस्वीर की पोस्ट।
*तस्वीर में बुमराह वाइफ का जन्मदिन मनाते हुए आ रहे हैं नजर।
*आज है Sanjana का जन्मदिन, बुमराह ने लिखा प्यार भरा कैप्शन भी।
*वहीं खुद Sanjana Ganesan ने भी दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है कमेंट में।
सोशल मीडिया पर Jasprit Bumrah ने ये तस्वीर की पोस्ट
तेज गेंदबाज ने हाल ही में एक फैन को किया था खुश
टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह पर होगी ज्यादा जिम्मेदारी
वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, जहां तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में जसप्रीत बुमराह, सिराज और अर्शदीप चुने गए हैं। ऐसे में बुमराह सबसे ज्यादा अनुभवी गेंदबाज है और वो टीम की तेजी गेंदबाजी को लीड करेंगे, टखने की सर्जरी के कारण शमी इस टूर्नामेंट का भी हिस्सा नहीं हैं। वैसे साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह चोट के कारण टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे और उनकी जगह शमी ने ली थी।