न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान, वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने के बाद लिया फैसला
न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर कॉलिन मुनरो (Colin Munro) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
अद्यतन - मई 10, 2024 12:05 अपराह्न

Colin Munro Retirement: न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर कॉलिन मुनरो (Colin Munro) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। सभी फॉर्मेट में मिलाकर उन्होंने 123 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3010 रन बनाए थे। मुनरो ने पिछले चार वर्षों में राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेला है। उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2020 में भारत के खिलाफ खेला था।
कॉलिन मुनरो (Colin Munro) का करियर
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दिसंबर 2012 में टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था और अगले महीने ही वनडे में डेब्यू किया था। 37 साल के कॉलिन मुनरो के नाम T20Is में तीन शतक हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि साल कॉलिन मुनरो साल 2014 और 2016 में टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। इसके साथ ही वह वनडे विश्व कप 2019 टीम का हिस्सा थे, हालांकि टूर्नामेंट के फाइनल में जाकर न्यूजीलैंड हार गई थी।
कॉलिन मुनरो को व्हाइट बॉल स्पेशलिस्ट माना जाता है, इसलिए मुनरो ने अपने करियर में जनवरी 2013 में केवल एक टेस्ट मैच खेला है। उनके संन्यास की घोषणा न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के आधिकारिक अकाउंट ने सोशल मीडिया हैंडल पर की।
पोस्ट पर लिखा-
“धन्यवाद, कॉलिन मुनरो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 123 मैचों के बाद अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है।”
संन्यास पर कॉलिन मुनरो ने कही ये बात-
“ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे खेल करियर में हमेशा सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। मुझे न्यूजीलैंड की जर्सी को पहनने से ज्यादा गर्व कभी महसूस नहीं हुआ, और तथ्य यह है कि मैं सभी प्रारूपों में 123 बार ऐसा करने में सक्षम हूं, मुझे हमेशा अविश्वसनीय रूप से गर्व होगा का। हालांकि मेरी पिछली उपस्थिति के बाद से काफी समय हो गया है, लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी कि मैं अपने फ्रेंचाइजी टी20 फॉर्म को वापस हासिल कर पाऊंगा। टी20 विश्व कप के लिए ब्लैककैप्स टीम की घोषणा के साथ अब उस अध्याय को आधिकारिक तौर पर बंद करने का सही समय है।”