1983 वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हो रहे ‘विस्की-शैंपेन-सिगरेट’ वाले वायरल बिल को कीर्ति आजाद ने बताया फर्जी
सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बिल पर उस समय के कप्तान कपिल देव के साइन भी हैं।
अद्यतन - मई 21, 2026 6:12 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम ने दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में पहली बार, वेस्टइंडीज को हराकर 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। तो वहीं, हाल में ही सोशल मीडिया पर एक बिल काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद किसी होटल का लग रहा है।
इस वायरल बिल में स्कॉच, बीयर, मटन, प्रॉन, विस्की, शैंपेन और सिगरेट आदि का जिक्र किया गया है। देखते ही यह बिल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, इस बिल पर क्रिकेट जगत और पूर्व खिलाड़ियों की बीच जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है।
तो वहीं, अब इस वायरल बिल को उस समय भारतीय वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने सिरे खारिज कर दिया है। वायरल बिल में दावा किया गया था कि 25 जून 1983 को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम लंदन के ग्रोसवेनर होटल में जश्न मना रही थी। बिल की कुल रकम 764 पाउंड बताई गई, जिसमें कप्तान कपिल देव के साइन भी हैं।
लेकिन, कीर्ति आजाद ने इस बिल का फर्जी बताकर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर की और कहा- “यह बिल फेक है। सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है। हम लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के बगल वाले वेस्टमोरलैंड होटल में ठहरे थे। 25 जून को जीत के बाद पूरी रात सेलिब्रेशन चला और 26 जून की सुबह तक चलता रहा। हम ग्रोसवेनर होटल गए ही नहीं थे। कपिल देव का सिग्नेचर भी फर्जी है।”
देखें कीर्ति आजाद की ये सोशल मीडिया पोस्ट
This is fake. It is all over social media. We stayed at Westmoreland Hotel, next to Lords cricket Ground, London. After the victory on 25 June 1983 celebrations took place all night till morning of 26th June. We never went to this hotel. The signature of Kapil Dev is also forged. pic.twitter.com/h8hVoBZhht
— Kirti Azad (@KirtiAzaad) May 21, 2026
भारत ने पहली बार जीता था वर्ल्ड कप
खैर, साल 1983 में जब भारत वर्ल्ड कप के लिए यूके दौरे पर गई थी, तो किसी ने ये नहीं सोचा था कि कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को हराकर, खिताब को अपने नाम करेगी। 25 जून 1983 को भारत ने लाॅर्ड्स में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर, पहली बार वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। इसके बाद भारत ने दूसरी बार साल 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता था।