VIDEO: “ऐ हीरो… गार्डन में आया है क्या….?”- रोहित शर्मा ने पूछा सवाल, तिलक वर्मा ने अपने जवाब से किया पलटवार
रोहित शर्मा और तिलक वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है
अद्यतन - मई 10, 2024 10:55 अपराह्न

IPL 2024: मुंबई इंडियंस आईपीएल के 17वें सीजन से एलिमिनेट होने वाली पहली टीम है। पिछले सीजन टीम प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन इस साल हार्दिक पांड्या की कप्तानी में फ्रेंचाइजी को कुछ खास नतीजे नहीं मिले। आगामी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ईडन गार्डन्स पहुंच गई है। इस बीच रोहित शर्मा और तिलक वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल इस वीडियो में रोहित फिर से गार्डन में घूमने वाले लड़के की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या गार्डन में आया है भाई- रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा से बात करते हुए कहा, ऐ हीरो, क्या कर रहा है भाई..? चप्पल में घूम रहा है, क्या गार्डन में आया है क्या..?
जिसका जवाब देते हुए तिलक वर्मा ने कहा, है ना भईया, ईडन गार्डन्स, जिस पर रोहित शर्मा कहते हैं, क्या…? ईडन गार्डन्स..? और फिर हंसते हुए नजर आते हैं।
यहां देखें रोहित शर्मा का वो वीडियो-
Rohit 🤝 Garden
An iconic love story 😂💙#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #KKRvMI | @ImRo45 | @TilakV9 pic.twitter.com/KX2ttJAS5h
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 10, 2024
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 1 जून से खेला जाएगा। रोहित शर्मा एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत की कप्तानी करने के लिए तैयार है। क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार के बावजूद भी टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए रोहित शर्मा से कोई श्रेष्ठ व्यक्ति नहीं है।
आईपीएल 2024 रोहित शर्मा के लिए कुछ खास नहीं रहा है। 12 मैचों में उन्होंने 30.00 के औसत और 152.78 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। वनडे वर्ल्ड कप में रोहित ओपनिंग करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए नजर आए थे। आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी हिटमैन वैसा ही कुछ करना चाहेंगे।