भुवनेश्वर कुमार को मिला अपनी पत्नी का साथ, सोशल मीडिया के द्वारा आलोचकों को किया 'खामोश' - क्रिकट्रैकर हिंदी

भुवनेश्वर कुमार को मिला अपनी पत्नी का साथ, सोशल मीडिया के द्वारा आलोचकों को किया ‘खामोश’

नूपुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि, 'मैं उन तमाम लोगों को यही सलाह देना चाहूंगी कि किसी को भी आपके शब्दों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और उनको आपकी मौजूदगी से भी कोई लेना देना नहीं है।'

bhuvneshwar kumar wife nupur nagar (pic source-twitter)
bhuvneshwar kumar wife nupur nagar (pic source-twitter)

पिछले कुछ समय से भारतीय टीम की डेथ गेंदबाजी को लेकर तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। पहले एशिया कप 2022 और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन अंतिम ओवरों में काफी निराशाजनक रहा है। टीम की ओर से भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन पिछले कुछ मुकाबलों में काफी निरशजनक रहा है।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 16 रन लुटाए थे जिसकी वजह से भारत इस मुकाबले को 4 गेंदें रहते हुए हार गया था। इससे पहले भुवनेश्वर ने एशिया कप के सुपर 4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ भी 19वें ओवर में खराब गेंदबाजी की थी।

भुवनेश्वर कुमार के 19वें ओवर को लेकर तमाम लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसी के साथ अब इस भारतीय तेज गेंदबाज की पत्नी नूपुर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से तमाम आलोचकों की बोलती बंद कर दी है।

ये रही नूपुर की इंस्टाग्राम स्टोरी

nupur nagar (source-instagram)
nupur nagar (source-instagram)

नूपुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि, ‘आजकल, लोग इतने बेकार हैं कि उनके पास नफरत और ईर्ष्या फैलाने के अलावा कोई और काम नहीं है… मैं उन तमाम लोगों को यही सलाह देना चाहूंगी कि किसी को भी आपके शब्दों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और उनको आपकी मौजूदगी से भी कोई लेना देना नहीं है। तो कृपया उस समय को अपने आप को बेहतर बनाने में बिताएं, हालांकि इसके लिए बहुत कम गुंजाइश है।

बता दें, भुवनेश्वर कुमार ने एशिया कप के अपने आखिरी सुपर 4 मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी, हालांकि इसी स्टेज में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने काफी खराब गेंदबाजी की थी जिसकी वजह से भारतीय टीम फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई।

सभी को उम्मीद थी कि भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे लेकिन इस मैच में भी उन्होंने अपने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 52 रन दे दिए। तमाम विशेषज्ञ इस तेज गेंदबाज की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन टीम के साथी और पूर्व क्रिकेटरों ने उनका समर्थन किया है। पूरी उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में कुमार बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दे।

close whatsapp