IPL 2024: साई सुदर्शन और शुभमन गिल के शतक की बदौलत महत्वपूर्ण मैच में GT ने CSK को दी मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: साई सुदर्शन और शुभमन गिल के शतक की बदौलत महत्वपूर्ण मैच में GT ने CSK को दी मात

जहां एक तरफ गिल ने 55 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए वहीं साई सुदर्शन ने 51 गेंदों में पांच चौके और 7 छक्कों की मदद से 103 रनों की आक्रामक पारी खेली।

Shubman Gill (Pic Source-X)
Shubman Gill (Pic Source-X)

आज यानी 10 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हराया। इस मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने काफी खराब गेंदबाजी की।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 231 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। जहां एक तरफ कप्तान शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए वहीं साई सुदर्शन ने 51 गेंदों में पांच चौके और 7 छक्कों की मदद से 103 रनों की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

इन दोनों के अलावा डेविड मिलर ने 16* रनों का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट झटके। तुषार देशपांडे के अलावा चेन्नई की ओर से कोई भी अन्य गेंदबाज विकेट अपने नाम नहीं कर पाया।

गुजरात टाइटंस ने जीता मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 196 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मोईन अली ने 36 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि Daryl Mitchell ने 34 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रनों का योगदान दिया।

हालांकि यह दोनों ही खिलाड़ी चेन्नई को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इन दोनों के अलावा शिवम दुबे ने 21 रन बनाए जबकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 26* रनों की विस्फोटक पारी खेली। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि राशिद खान ने चार ओवर में 38 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। उमेश यादव और संदीप वॉरियर ने एक-एक विकेट हासिल किया। गुजरात ने इस मैच को 35 रनों से जीता।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?