विराट कोहली से जुड़ी ये खबर आप, एक बार नहीं कई बार पढ़ना पसंद करेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली से जुड़ी ये खबर आप, एक बार नहीं कई बार पढ़ना पसंद करेंगे

पंजाब टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया शेयर।

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

RCB टीम के बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन भी गजब लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जहां वो हर मैच में ओपनिंग करने आते हैं और सिर्फ चौके-छक्कों में डील करते हैं। साथ ही कोहली फैन्स का दिल जीतना भी जानते हैं, अब ऐसा कुछ इस बल्लेबाज ने फिर से कर दिया है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर विरोधी टीम यानी की पंजाब ने शेयर किया है और ये वीडियो आपको भी काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

एक के बाद एक जीत अपने नाम कर रही है RCB

एक तरफ बल्लेबाज विराट कोहली के पास इस समय ऑरेंज कैप है, जो दूसरी ओर RCB टीम अब लगातार जीत की कहानी लिख रही है।बीच में ये टीम लगातार हार रही थी, लेकिन अब फाफ की कप्तानी वाली टीम ने लगातार 4 मैच जीते हैं। ऐसे में इस टीम ने अभी भी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है, साथ ही RCB के खाते में 5 जीत के साथ ही कुल 10 अंक हैं।

जब पंजाब टीम के खिलाड़ी के परिवार वालों से मिले विराट कोहली

*पंजाब टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया शेयर।
*इस वीडियो में हरप्रीत बरार के परिवार से मिले विराट।
*वहीं कोहली ने सभी को किया नमस्ते, ली साथ में तस्वीर भी।
*साथ ही वीडियो पर आए लाखों लाइक्स और कमेंट्स भी।

विराट कोहली का ये वीडियो आप बार-बार देखेंगे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

इस खिलाड़ी का मैदान के बाहर भी स्वैग ही अलग है

विराट की बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत हैं

जी हां, जिस तरह से विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं, वो टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है। जिसका कारण है टी20 वर्ल्ड कप, जो IPL के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा। ऐसे में विराट की ये लय भारतीय टीम का काम आसान कर सकती है, वहीं रोहित शर्मा लगातार फ्लॉप हो रहे हैं जो टीम के लिए चिंता का विषय बन सकती है। वैसे टीम इंडिया के ग्रुप में आयरलैंड, पाकिस्तान, कनाडा और यूएई है और पहला मैच भारतीय टीम का 5 जून को है आयरलैंड से।

close whatsapp