रोहित शर्मा पर जबरदस्ती हार्दिक पांडया के पक्ष में ये बयान देने को किया जा रहा मजबूर!

रोहित शर्मा पर जबरदस्ती हार्दिक पांडया के पक्ष में ये बयान देने को किया जा रहा मजबूर!

रोहित शर्मा हार्दिक पांडया के खिलाफ ट्रोलिंग रुकवा सकते थे: एरोन फिंच

Rohit Sharma & Hardik Pandya (Photo Source: IPL/BCCI)
Rohit Sharma & Hardik Pandya (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उनके महान कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पांडया (Hardik Pandya) को कैप्टन बनाया था। हार्दिक को नीलामी के दौरान गुजरात टाइटन्स से ट्रेड किया गया था और खबर थी की पांडया ने मुंबई में आने के लिए एक शर्त रखी थी। शर्त यह थी की उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तानी चाहिए थी। मुंबई इंडियंस ने एक बार भी रोहित का ख्याल नहीं किया और रोहित को कप्तानी से हटा दिया।

रोहित शर्मा को इस तरह निकाले जाने के बाद फैंस मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांडया के ऊपर आग बबूला हो गए थे। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने भी इस बारे में अपना गुस्सा जाहीर किया था।

फैंस इस बात से लेकर इतने गुस्से में थे की उन्होंने मुंबई इंडियंस के शुरुआती मैचों में हार्दिक पांडया को काफी ट्रोल किया। फैंस ने ट्रोलिंग की हद्द पार कर दी थी। इसका असर हार्दिक के ऊपर देखा जा सकता था, वह ट्रोलिंग की वजह से मानसिक कमजोर हो रहे थे। इस बीच अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने हार्दिक की ट्रोलिंग को लेकर बयान दिया है।

रोहित शर्मा ये सब चीजें रुकवा सकते थे: एरोन फिंच

“सिर्फ एक चीज जो मैं पूरे आईपीएल अभियान के दौरान रोहित से देखना पसंद करूंगा, वह है हार्दिक पांडया के सपोर्ट में एक सार्वजनिक बयान देना। जनता के दिल में हार्दिक के प्रति नाराजगी काफी रही है। उन्हें जिस तरह ‘boo’ किया जा रहा है वह उसकी सीमा नहीं है। इसलिए मुझे अच्छा लगेगा की रोहित खुद सामने आए और हार्दिक के लिए पब्लिक के सामने स्टैंड ले। उन्हें सबके सामने सार्वजनिक रूप से हार्दिक का समर्थन करना चाहिए।”

आरोन फिंच ने बताया रोहित को क्या बयान देना चाहिए-

“मेरे ख्याल से उन्हें बोलना चाहिए, हार्दिक को कप्तान बनाना मुंबई इंडियंस की योजना का हिस्सा है और हार्दिक को मेरा पूरा समर्थन है। जरा सोचिए कि इससे चीजें कितनी तेजी से ठीक हो सकती हैं।”

उन्होंने आगे कहा-

“जब हार्दिक का नाम वर्ल्ड कप की टीम में डाला गया तो उन्हें सपोर्ट मिला। लेकिन उन्हें 8 मैचों में काफी ‘Boo’ किया गया। रोहित यह काम पहले ही कर सकते थे और उनकी ट्रोलिंग रुकवा सकते थे।”

close whatsapp