क्या शाहरुख खान भी मैच हारने के बाद KKR के खिलाड़ियों को डांटते हैं? हुआ बड़ा खुलासा
KKR के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ड्रेसिंग रूम में बॉलीवुड सुपरस्टार के होने के बारे में खुलकर बात की और बताया कि SRK की उपस्थिति ने टीम पर बड़ा प्रभाव डाला है।
अद्यतन - मई 11, 2024 5:51 अपराह्न

आईपीएल 2024 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज (11 मई) को खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने जारी सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं। इन 11 मैचों में से KKR ने 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 3 में हार का सामना किया है। 16 अंक के साथ कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे टॉप पर है और उनके प्लेऑफ में जाने की संभावना बेहद ही ज्यादा है।
पिछले साल के मुकाबले KKR के सह-मालिक शाहरुख खान ने आईपीएल 2024 में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स के अधिकांश मैचों में भाग लिया है। फ्रेंचाइजी ने मैच के बाद खिलाड़ियों के साथ बातचीत के उनके कई वीडियो जारी किए हैं और इससे खिलाड़ियों को बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरणा मिली है।
SRK कोलकाता की टीम पर क्या इम्पैकट डालते हैं?
जारी सीजन में KKR के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ड्रेसिंग रूम में बॉलीवुड सुपरस्टार के होने के बारे में खुलकर बात की और बताया कि SRK की उपस्थिति ने टीम पर बड़ा प्रभाव डाला है।
चक्रवर्ती ने कहा कि जब KKR एक टीम के रूप में विफल रही तब भी शाहरुख खान बेहद समझदार, मिलनसार और सहायक रहे हैं। वरुण ने बताया कि SRK ने ड्रेसिंग रूम में सभी क्रिकेटर से बात की है और उनका उत्साह बढ़ाया है। आइए विस्तार में जाने उन्होंने क्या बातें बताई-
“शाहरुख लगभग KKR के सभी मैच में प्रेजेंट रहते हैं। जब किसी मैच में हम अच्छा नहीं करते हैं उस दिन भी वह ड्रेसिंग रूम में आते हैं और हर खिलाड़ी से लगभग 1-2 घंटे बात करते हैं और उन्हें गले भी लगाते हैं। आप उन्हें आसानी से अप्रोच कर सकते हैं। उनका टीम में ऐसे रहना बड़ा इम्पैकट डालता है। मुझे भी उनसे पहली बार मिलने का मौका मिला।”
यह भी पढ़ें: KKR vs MI Match Prediction, Match 60: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कौन जीतेगा आज का मैच?