रोहित शर्मा का बल्लेबाजी में ऐसा ही हाल रहा ना तो, टी20 वर्ल्ड कप में सिर दर्द बन जाएंगे वो टीम के लिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा का बल्लेबाजी में ऐसा ही हाल रहा ना तो, टी20 वर्ल्ड कप में सिर दर्द बन जाएंगे वो टीम के लिए

KKR के खिलाफ हुए मैच में भी रोहित शर्मा बल्लेबाजी में रहे सुपर फ्लॉप।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

इस बार IPL 2024 में सबसे ज्यादा फ्लॉप प्रदर्शन MI टीम का रहा है, वहीं टीम के कप्तान हार्दिक और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी बल्लेबाजी के जरिए फैन्स को निराश ही करते गए। जहां फैन्स सबसे ज्यादा खफा हिटमैन से हैं, जो लगातार सुपर फ्लॉप बल्लेबाजी कर रहे हैं और ये टीम इंडिया के लिए सिर दर्द है।

पूरे सीजन लगाया सिर्फ एक ही शतक

जी हां, रोहित शर्मा ने IPL 2024 का आगाज बल्लेबाज के तौर पर शानदार तरीके से किया था, लेकिन फिर ना जाने उनको किसकी नजर लग गई। साथ ही इस दौरान उन्होंने एक शतक भी ठोका था, जो CSK टीम के खिलाफ आया था। बस उसके बाद वो लगातार फ्लॉप होते गए और ये अब टीम इंडिया के लिए भी चिंता विषय बन गया है।

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी ऐसे ही बल्लेबाजी में फेल हुए तो?

*KKR के खिलाफ हुए मैच में भी रोहित शर्मा बल्लेबाजी में रहे सुपर फ्लॉप।
*जहां अपनी पारी के दौरान सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हुए पूर्व कप्तान रोहित।
*लगातार छठी बार कम स्कोर पर आउट हुए रोहित, टीम इंडिया के लिए बड़ी टेंशन।
*टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए हिटमैन का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए सिर दर्द है अब।

कुछ ऐसा प्रदर्शन रहा है रोहित शर्मा का इस IPL सीजन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

KKR के खिलाड़ियों के साथ बैठे नजर आए थे हिटमैन

बारिश के कारण KKR बनाम MI का मैच देर से शुरू हुआ था, साथ ही ये मैच 16-16 ओवर का हुआ था। इस दौरान KKR टीम के पवेलियन से कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें रोहित शर्मा कोलकाता टीम के खिलाड़ियों के साथ में बैठे हुए थे और उनसे काफी देर तक बात कर रहे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह फेल गई और हर कोई इन तस्वीरों को शेयर भी करने लगा। वैसे खबरों की माने तो रोहित अब MI टीम से अलग हो सकते हैं और वो IPL 2025 के लिए नई टीम का हाथ थाम सकते हैं।

रोहित की ये तस्वीर हुई थी काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp