IPL 2024: अगर GT vs KKR मैच हुआ रद्द, तो क्या गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालिफाई...? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अगर GT vs KKR मैच हुआ रद्द, तो क्या गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालिफाई…?

बारिश के चलते अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच अब तक शुरू नहीं हुआ है।

Gujarat Titans (Photo Source: BCCI/IPL/X)
Gujarat Titans (Photo Source: BCCI/IPL/X)

Can Gujarat Titans Qualify for Playoffs if GT vs KKR Washed out: आईपीएल 2024 का 63वां मैच आज (13 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। लेकिन बारिश के चलते अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक मैच रद्द होने की पूरी आशंका जताई जा रही है।

गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए लीग स्टेज के अपने आखिरी दोनों मैच जीतना बेहद जरूरी है। लेकिन अगर आज का मैच (GT vs KKR) रद्द होता है तो गुजरात का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट सकता है।

GT vs KKR: जानें क्यों प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकती है गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच का मैच अगर रद्द होता है तो, दोनों टीमों को 1-1 एक मिलेंगे। गुजरात लीग स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। अगर टीम यह मैच जीत भी जाती है, उनके खाते में सिर्फ 13 अंक ही होंगे, जिससे वो प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 14-14 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर है। दोनों ही टीमें 16 अंकों के साथ लीग स्टेज को खत्म कर प्लेऑफ में पहुंच सकती है। जिसके चलते गुजरात टाइटंस इस सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। टीम गुजरात टाइटंस और लीग स्टेज के आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर 22 अंकों के साथ क्वालिफायर-1 में अपनी जगह पक्की कर सकती है। केकेआर के पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने की उम्मीद है।

राजस्थान रॉयल्स इस वक्त 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मात्र एक जीत की जरूरत है। टीम को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों के खिलाफ आखिरी दोनों मैचों में शानदार खेल दिखाना होगा।

close whatsapp