जो हार्दिक पांड्या को अकड़ में रहने वाला कप्तान बोलते हैं, उन्हें ये वीडियो जरूर देखना चाहिए
हार्दिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
अद्यतन - मई 14, 2024 2:47 अपराह्न

IPL 2024 को कप्तान हार्दिक पांड्या कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगे, जिसका कारण है उनकी कप्तानी में MI टीम का सुपर फ्लॉप प्रदर्शन। वहीं इस सीजन फैन्स भी हार्दिक से हद से ज्यादा नाखुश रहे, इस बीच कप्तान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आया है और ये वीडियो हार्दिक को लेकर आपकी सोच बदल सकता है।
वानखेड़े में हार्दिक पांड्या का बुरा हाल हो गया था
जी हां, इस सीजन जब MI टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में पहला मैच खेला था, उस दौरान हार्दिक पांड्या का बुरा हाल हो गया था। जहां उस दौरान फैन्स ने हार्दिक को जमकर बू किया था और उनके खिलाफ नारे लगाए थे, तो वहीं फैन्स सिर्फ और सिर्फ रोहित शर्मा के नाम का शोर मचा रहे थे और उनको देखकर बार-बार उत्साहित हो रहे थे। जिसके बाद कई पूर्व खिलाड़ी हार्दिक के सपोर्ट में आ गए थे और इन सभी ने फैन्स की हरकत को गलत बताया था।
हार्दिक पांड्या भी अपने फैन्स से बहुत प्यार करते हैं
*हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
*कप्तान पांड्या ने इस वीडियो में एक क्यूट फैन को खास गिफ्ट देकर किया खुश।
*जहां हार्दिक ने ड्रेसिंग रूम जाते हुए इस छोटू फैन को गिफ्ट की अपनी कैप।
*जिसके बाद इस फैन की खुशी एक अलग लेवल पर ही नजर आ रही थी वीडियो में।
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का ये वीडियो हो रहा है वायरल
अगला मैच कब है अब MI टीम का?
MI टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी, वहीं अब टीम का सिर्फ एक ही लीग मैच बाकी है। जो LSG के खिलाफ होगा, वहीं ये मैच वानखेड़े के मैदान पर 17 मई के दिन खेला जाएगा। प्लेऑफ के लिहाज से LSG के लिए ये मैच काफी ज्यादा अहम रहने वाला है, तो MI टीम आखिरी बार इस सीजन में अपने घरेलू फैन्स के सामने जीत दर्ज करना चाहेगी।