अपने काउंटी डेब्यू से काफी खुश हैं सिद्धार्थ कौल, खुद के प्रदर्शन को लेकर किया खास ट्वीट - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने काउंटी डेब्यू से काफी खुश हैं सिद्धार्थ कौल, खुद के प्रदर्शन को लेकर किया खास ट्वीट

Northamptonshire की ओर से सिद्धार्थ कौल ने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ अपना काउंटी डेब्यू किया।

Siddharthh Kaul (Pic Source-X)
Siddharthh Kaul (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल इस समय इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। वो काउंटी चैंपियनशिप में Northamptonshire की ओर से खेल रहे हैं। बता दें, सिद्धार्थ कौल ने भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है।

इस समय भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन खेला जा रहा है। इस बेहतरीन टूर्नामेंट के 2024 ऑक्शन में सिद्धार्थ कौल अनसोल्ड गए थे। हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज ने इसके बाद इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला किया। सिद्धार्थ कौल पहले भारतीय खिलाड़ी नहीं है जो पिछले कुछ समय से काउंटी चैंपियनशिप में भाग लिए हैं।

Northamptonshire की ओर से सिद्धार्थ कौल ने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ अपना काउंटी डेब्यू किया। अपने काउंटी डेब्यू में भारतीय तेज गेंदबाज ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 6 विकेट झटके। लाल गेंद से कौल ने विरोधी टीम के खिलाफ घातक गेंदबाजी की।

काउंटी डेब्यू के बाद सिद्धार्थ कौल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, ‘लाल गेंद क्रिकेट मेरा सच्चा जुनून है, जय माता दी।’

यह रहा भारतीय तेज गेंदबाज का ट्वीट:

Northamptonshire को अब अपना अगला मुकाबला डर्बीशायर के खिलाफ खेलना है। ग्लूस्टरशायर के खिलाफ टीम अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही और मैच हार गई। डर्बीशायर के बाद कौल को यॉर्कशायर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। बता दें, सिद्धार्थ कौल इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल चुके हैं। पिछले दो संस्करणों में सिद्धार्थ कौल को आईपीएल के एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में एक मैच खेला था।

कौल इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है और अब काउंटी क्रिकेट में भी वो बेहतरीन गेंदबाजी करना चाहेंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?