युजवेंद्र चहल एक बार फिर नई भूमिका में आए नजर, इस बार फोटोग्राफर बनकर RR के खिलाड़ियों की खींची बढ़िया तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

युजवेंद्र चहल एक बार फिर नई भूमिका में आए नजर, इस बार फोटोग्राफर बनकर RR के खिलाड़ियों की खींची बढ़िया तस्वीरें

युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 12 मैच में 15 विकेट झटके हैं।

Yuzvendra Chahal (Pic SOurce-X)
Yuzvendra Chahal (Pic SOurce-X)

राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक नई भूमिका में देखा गया। युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले गुवाहाटी में रियान पराग और अपनी टीम के बाकी साथियों की फोटोग्राफ लेते हुए नजर आए। युजवेंद्र चहल ने फोटोग्राफर की भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें युजवेंद्र चहल रियान पराग से कह रहे हैं, ‘चिंटू, हेलो टैटू वाले भैया।’ और फिर उनके पास जाकर उनकी तस्वीर खींच रहे हैं। हालांकि रियान पराग ने बिल्कुल भी नहीं सुना और वो आगे बढ़ गए। अंत में चहल पराग को ‘रियान’ के नाम से बुलाते है।

यह रही वीडियो:

युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 12 मैच में 15 विकेट झटके हैं। यही नहीं युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। राजस्थान रॉयल्स की ओर से चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाया है।

रियान पराग की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 60 के ऊपर औसत और 153.82 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में भी रियान पराग अहम भूमिका निभाना चाहेंगे।

युजवेंद्र चहल की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल 2024 में काफी अच्छी गेंदबाजी की और इसी वजह से उन्हें आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस सीजन में 12 मैच खेले हैं जिसमें से आठ में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान के 16 अंक है और टीम इस सीजन की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?