राजस्थान पहले भी ऐसा कर चुका है और अभी भी वैसा ही कर रहा है: RR के फॉर्म को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजस्थान पहले भी ऐसा कर चुका है और अभी भी वैसा ही कर रहा है: RR के फॉर्म को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन टीम ने अपने पिछले तीन मैच में हार दर्ज की है।

Rajasthan Royals (Photo Source: BCCI/IPL)
Rajasthan Royals (Photo Source: BCCI/IPL)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर से आईपीएल सीजन के अंतिम लेग पर मुकाबले हारना शुरू कर दिया है। बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन टीम ने अपने पिछले तीन मैच में हार दर्ज की है।

उनका प्रदर्शन पिछले तीन मुकाबलों में काफी खराब रहा है। अब राजस्थान रॉयल्स को अपना अगला मैच आज यानी 15 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलना है। राजस्थान आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगा। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस सीजन में 12 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8 में जीत दर्ज की है और उनके 16 अंक है। टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

भले ही राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया हो लेकिन आने वाले मुकाबले उनके लिए बेहद जरूरी है। आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को लेकर बड़ा बयान दिया। आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘यह राजस्थान वैसी ही है जिसके बारे में हम जानते हैं। राजस्थान रॉयल्स राजस्थान काम ही कर रहा है।

जब भी टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तब वो लगातार जीत दर्ज कर रही होती है और फिर एकदम से उनके फॉर्म में गिरावट देखने को मिलती है। ऐसे ही पिछले सीजन में भी देखा गया था। जब टीम अच्छा खेल रही थी तब ऐसा लग रहा था कि वो शत प्रतिशत क्वालीफाई हो जाएगी। भले ही उन्होंने 2022 सीजन का फाइनल खेला हो लेकिन इस सीजन 9 में 8 में जीत दर्ज करना बहुत बड़ी बात है। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन मैच हारे। जिस तरीके से उन्होंने पिछला मैच खेला वो काफी निराशाजनक था।’

यह रही वीडियो:

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। वहीं पंजाब किंग्स इस सीजन के प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

संजू सैमसन ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छी कप्तानी की है और आगामी मुकाबलों में भी वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। टीम के गेंदबाजों को पंजाब के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करनी बेहद जरूरी है। यही नहीं प्लेऑफ में भी उन्हें अपनी छाप छोड़नी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?