क्रिकेट के बाद होस्टिंग में हुआ शिखर धवन का डेब्यू, चैट शो ‘धवन करेंगे’ का टीजर हुआ वायरल
आईपीएल 2024 में नजर आ रहे हैं धवन
अद्यतन - May 16, 2024 2:02 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) क्रिकेट के बाद, अब होस्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। बता दें कि धवन बहुत ही जल्द चैट शो ‘धवन करेंगे’ में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह शो 20 मई को जियो सिनेमा पर प्रीमियर होने वाला है।
साथ ही बता दें कि धवन के इस शो का टीजर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शो में धवन होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। धवन शो में अक्षर कुमार, तापसी पन्नू, हरभजन सिंह और ऋषभ पंत के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहेे हैं।
तो वहीं धवन के इस नए शो की टीजर वीडियो को शेयर करते हुए जियो सिनेमा ने लिखा- आपका फेवरेट गब्बर आ रहा है एक नए अंदाज में, गपशप के लिए तैयार हो जाइए, स्टोरीज और मस्ती से भरा नया शो। ‘धवन करेंगे’ 20 मई को जियो सिनेमा प्रीमियम पर होस्ट होगा।
साथ ही इस शो को लेकर धवन ने कहा- इस वेंचर में उतरने के साथ, मैं अपने ए गेम को सामने लाने के लिए तैयार हूं, टॉक शो को अपने विशिष्ट व्यक्तित्व और ऊर्जा से भर दूंगा जिसे क्रिकेट प्रेमी पहचानते हैं। यह सिर्फ मनोरंजन के बारे में नहीं है। यह मेरा फैंस के साथ पर्सनल जुड़ाव है। शो के माध्यम से अनदेखे पहलुओं को उजागर करने और वास्तविक संबंधों को बढ़ावा देने का मौका देना शामिल है।
देखें शिखर धवन के इस नए शो की वीडियो
Aapka favourite Gabbar, aa raha hai ek naye andaz mein! Get ready for gupshup, stories aur masti se bhara naya show, with none other than @SDhawan25, featuring the biggest guests in the country!
Dhawan Karenge, streaming 20 May onwards, only on JioCinema Premium.
Subscribe to… pic.twitter.com/DtT9cWx2xc
— JioCinema (@JioCinema) May 16, 2024
दूसरी ओर, आपको शिखर धवन के बारे में बताएं तो अब वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वह आखिरी बार दिसंबर 2022 में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे। तो वहीं 38 वर्षीय धवन के जारी आईपीएल में प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो इंजरी के कारण वह पंजाब किंग्स के लिए ज्यादातर मैच नहीं खेल पाए हैं। खेले गए पांच मैचों में धवन ने 30.4 की औसत और 125.61 के स्ट्राइक रेट से कुल 152 रन बनाए हैं।