आज आपको मिलाते हैं Sanju Samson के जबरा फैन से, कलाकारी के मामले में गजब ही कर दिया
RR टीम के कप्तान Sanju Samson से जुड़ा एक वीडियो हो रहा है वायरल।
अद्यतन - मई 16, 2024 4:07 अपराह्न

Sanju Samson के लिए IPL 2024 गजब का जा रहा है, भले ही इस टीम को लगातार चार हार मिली हो। लेकिन उसके बाद भी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है, साथ ही संजू का बल्ला भी इस सीजन जमकर चला है। दूसरी ओर इस खिलाड़ी के फैन्स देश के हर कोने में हैं और आए दिन कुछ ना कुछ उनके लिए करते रहते हैं, अब ऐसा ही एक फैन सामने आया है जिसने संजू से जुड़ी कमाल की आर्ट तैयार की है।
IPL के प्रदर्शन से हुआ बड़ा फायदा
वहीं इस IPL सीजन Sanju Samson ने राजस्थान टीम के लिए अभी तक 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं, पराग के बाद टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सूंज ही हैं। ऐसे में इस खिलाड़ी को दमदार प्रदर्शन का फायदा हुई है, जहां संजू का चयन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए हो चुका है। ऐसे में फैन्स की खुशी अलग लेवल पर ही है, अब देखना अहम होगा की पंत के होते क्या संजू को अंतिम 11 में मौका मिलता है या नहीं।
Sanju Samson के इस दीवाने फैन ने ये क्या कर दिया?
*RR टीम के कप्तान Sanju Samson से जुड़ा एक वीडियो हो रहा है वायरल।
*वायरल वीडियो में एक फैन ने संजू से जुड़ी एक विशाल आर्ट की है तैयार।
*जहां इस फैन ने घर की छत पर संजू की एक शानदार पेंटिंग की थी तैयार।
*साथ ही वायरल वीडियो पर खुद कप्तान संजू ने भी किया है एक खास कमेंट।
एक नजर Sanju Samson से जुड़ी आर्ट पर
अपने खिलाड़ियों को लेकर कप्तान ने क्या बयान दिया?
आखिरी लीग मैच किसके खिलाफ है RR टीम का?
राजस्थान टीम ने अभी तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 8 में जीत और 5 में हार मिली है। वहीं अब ये टीम अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी, इस मैच में राजस्थान टीम का सामना KKR से होगा और ये मैच 19 मई के दिन खेला जाएगा। इससे पहले जब RR टीम का सामना KKR से हुआ था, तो संजू की टीम ने बटलर के दम पर उस मैच को अपने नाम किया था।