CSK को डराने का काम कर रहे हैं दिनेश कार्तिक, वीडियो शेयर कर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत
प्लेऑफ में जाने के लिहाज से आज है RCB बनाम LSG के बीच अहम मैच।
अद्यतन - मई 18, 2024 12:33 अपराह्न

RCB टीम के लिए इस सीजन भी दिनेश कार्तिक ने धाकड़ प्रदर्शन किया है, जहां उन्होंने अपने फिनिशर के टैग को साबित कर दिया फिर से। भले ही कार्तिक का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में चयन ना हुआ हो, लेकिन उसके बाद भी वो उत्साह से लबरेज हैं और CSK के खिलाफ धाकड़ प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं। वैसे RCB बनाम CSK मैच में बारिश खलल डाल सकती है और फिर RCB का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट जाएगा।
आखिरी बार टीम इंडिया से कब खेले थे दिनेश कार्तिक?
दिनेश कार्तिक ने IPL 2022 में RCB से खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए उनका टीम इंडिया में चयन हुआ था। लेकिन उस मेगा टूर्नामेंट में कार्तिक सुपर फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया से छुट्टी कर दी गई थी और आखिरी बार वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ही भारतीय टीम के साथ नजर आए थे। वैसे इस बार होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी कार्तिक का नाम सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुआ था, लेकिन फिर टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पंत और संजू का चयन हो गया।
दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी देख CSK टीम के उड़े होश
*प्लेऑफ में जाने के लिहाज से आज है RCB बनाम LSG के बीच अहम मैच।
*इस बीच RCB के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर रील वीडियो की शेयर।
*जहां वीडियो में कार्तिक नेट्स में धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए आ रहे हैं नजर।
*CSK के खिलाफ होने वाले मैच के लिए पूरी तरह तैयार नजर आया खिलाड़ी।
आपको भी पसंद आएगी दिनेश कार्तिक की ये इंस्टा रील
18 मई काफी रास आती है बल्लेबाज विराट कोहली को
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लाॅकी फर्ग्यूसन।
चेन्नई सुपर किंग्स
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।