“वह अपनी तकदीर का खुद मालिक है….”- MI के साथ रोहित के भविष्य को लेकर बोले मार्क
आईपीएल 2024 में पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही मुंबई इंडियंस।
अद्यतन - मई 18, 2024 4:15 अपराह्न

आईपीएल 2024 का सीजन पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए एक भूलने योग्य सीजन रहा। हार्दिक एंड कंपनी 14 मैचों में केवल चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 18 रन की हार के साथ उनका अभियान समाप्त हुआ।
एमआई के हेड कोच मार्क बाउचर ने माना कि, कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर मैदान के बाहर के शोर ने हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन को प्रभावित किया होगा और उसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा होगा। ESPNcricinfo के हवाले से मार्क बाउचर ने कहा कि, “इस सीज़न में बहुत सारी चीज़ें हो रही थीं, बहुत सारे गतिशील हिस्से, जिनका निश्चित समय पर हिस्सा बनना अच्छा नहीं था।
कुछ चीज़ों ने व्यक्तियों को प्रभावित किया, जिसका अंततः टीम पर प्रभाव पड़ा। तो इस तरह की चीजें हैं जिन्हें हमें बैठकर संबोधित करने की जरूरत है और उम्मीद है कि आगे भी कुछ अच्छे फैसले लिए जाएंगे ताकि ऑफ-फील्ड चीजों को संबोधित किया जा सके।
रोहित शर्मा को लेकर मार्क बाउचर का बड़ा बयान
वहीं इसी बीच मुंबई के कोच ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अपनी राय दी है। बाउचर ने कहाकि रोहित शर्मा अपनी तकदीर के खुद मालिक हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि, आईपीएल की अगली मेगा नीलामी से पूर्व मुंबई के सबसे सफल कप्तान की भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
बाउचर ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो रोहित के भविष्य को लेकर ज्यादा बात नहीं हुई है। मैंने कल रात या उससे पहले उससे बात की। यह बात इस सत्र के रिव्यू को लेकर थी। बाउचर के मुताबिक इस दौरान उन्होंने एमआई के पूर्व कप्तान से पूछा कि रोहित शर्मा के लिये आगे क्या है तो उसने कहा कि टी-20 विश्व कप। यही परफेक्ट है। मैं उसके भविष्य को लेकर इतना ही जानना चाहता था। मेरे हिसाब से वह अपनी तकदीर का खुद मालिक है। अगले सत्र से पहले मेगा ऑक्शन है। कोई नहीं जानता कि क्या होगा।