जून 6- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 6 जून 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - Jun 6, 2023 3:55 pm

1. WTC फाइनल से पहले रोहित शर्मा को लगी चोट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया इस वक्त वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों में जुटी हुई है। लेकिन इस बीच रोहित शर्मा को लेकर आ रही खबर ने फैंस की चिंता बढ़ाने का काम कर दिया है। दरअसल कप्तान रोहित शर्मा अभ्यास सेशन के दौरान अपने अंगूठे को चोटिल कर बैठे। रोहित शर्मा ने जिसके बाद अपने अंगूठे में टेप भी लगाया, लेकिन फिर कुछ देर बाद उन्हें अभ्यास सेशन छोड़ना ही पड़ा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
2. WTC फाइनल से पहले रोहित शर्मा और पैट कमिंस ने ट्रॉफी के साथ बिताए यादगार पल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से 11 जून के बीच इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा। WTC फाइनल से पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खींचवाई। जिसकी तस्वीरें बीसीसीआई ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। ट्रॉफी के साथ दोनों कप्तानों को देख फैंस का कहना है कि इस बार ट्रॉफी भारत की होने वाली है क्योंकि इस बार ट्रॉफी का सिर रोहित शर्मा की तरफ है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. इस कारण आईपीएल लीग का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसी बीच मिचेल स्टार्क ने खुलासा किया कि वह क्यों आईपीएल का हिस्सा नहीं बनते हैं, मिचेल स्टार्क का कहना है कि, आईपीएल में पैसा बहुत हैं लेकिन वह अपने देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं। आपको बता दें मिचेल स्टार्क ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल को दो सीजन खेले हैं। स्टार्क ने आखिरी आईपीएल मैच साल 2015 में खेला था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. हाइब्रिड मॉडल के खारिज होने से निराश है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान का दौरा ना करने के बीसीसीआई के फैसले के बाद पाकिस्तान बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा था। जिसे अब भारत के अलावा, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने खारिज कर दिया है। इन तीनों देशों के फैसले के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब दुखी नजर आ रही है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. फाइनल में बुमराह को मिस करेगी टीम इंडिया- श्रीसंत
जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले पीठ के चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। चोट के चलते जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से भी बाहर है। इस बीच पूर्व भारतीय गेंदबाज एस. श्रीसंत का कहना है कि भारतीय टीम 7 जून से इंग्लैंड में होने वाले WTC फाइनल में जसप्रीत बुराह को मिस करने वाली है। क्योंकि इन परिस्थितियों में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी अच्छा होता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. WTC फाइनल से पहले विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान
विराट कोहली हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। जिसके बाद फैंस और टीम इंडिया को उम्मीद है कि विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इस फॉर्म को बरकरार रखेंगे। इसी बीच विराट कोहली का कहना है कि ओवल की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने वाली है। जिसके चलते बल्लेबाजों को सतर्क होकर खेलने की जरूरत होगी। साथ ही अनुशासन और तकनीक को महत्व देना होगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. रवि शास्त्री ने विराट कोहली के फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान
आईपीएल लीग में विराट कोहली ने दो बैक टू बैक शतक जड़ शानदार खेल दिखाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पिछले टेस्ट मैच में भी विराट कोहली ने शतक जड़ा था। इस बीच रवि शास्त्री का कहना है कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट अलग ही फॉर्म में नजर आते हैं अभी भी वह अच्छे काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं, अगर विराट अपना फॉर्म जारी रखते हैं तो मुकाबला काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. चेतन साकरिया ने हार्दिक पांड्या को बताया अपना इंस्पिरेशन
हार्दिक पांड्या टी-20 फॉर्मेट में एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। भारतीय युवा खिलाड़ी चेतन साकरिया का कहना है कि, हार्दिक पांड्या उनके इंस्पिरेशन है। चेतन साकरिया का कहना है कि उन्होंने हार्दिक से असफलताओं को किस तरह स्वीकार करना है यह सीखा है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. धोनी के रिटायरमेंट को लेकर वसीम अकरम ने दिया बड़ा बयान
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतवाई है। धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान किया था। एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर वसीम अकरम का कहना है कि, धोनी भारत के लिए कुछ और समय तक खेल सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं कि क्योंकि वह धोनी है और वह जानते हैं कि क्या सही है। साथ ही अकरम ने यह भी कहा कि खेल को लेकर धोनी में अब भी बहुत जुनून है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. WTC फाइनल से पहले अजिंक्य रहाणे को लेकर संजय मांजरेकर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
आईपीएल 2023 में अजिंक्य रहाणे शानदार फॉर्म में नजर आए, जिसके बाद उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल स्क्वॉड में जगह मिली। WTC फाइनल से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी व क्रिकेट कमेंटटेटर संजय मांजरेकर का कहना है कि जब रहाणे पिछली बार भारत के लिए खेल रहे थे तब वह दबाव में थे, लेकि उन्हें मौका मिला है। इसलिए वह फ्री माइंड रहने वाले हैं और शानदार खेल दिखाने वाले हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)