WTC 2023 फाइनल में भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह को जरूर मिस करेंगे: एस. श्रीसंत - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 फाइनल में भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह को जरूर मिस करेंगे: एस. श्रीसंत

पिछले काफी समय से जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट की वजह से क्रिकेट से दूर रहे हैं।

S. Sreesanth and Jasprit Bumrah (Pic Source-Twitter)
S. Sreesanth and Jasprit Bumrah (Pic Source-Twitter)

पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत का मानना है कि आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को काफी मिस करेंगे। बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल 7 जून से लंदन के द ओवल में शुरू हो रहा है।

पिछले काफी समय से जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट की वजह से क्रिकेट से दूर रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। जसप्रीत बुमराह ना तो एशिया कप 2022 में भाग ले पाए, ना ही टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में और ना ही इंडियन प्रीमियर 2023 में।

जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता को लेकर एस. श्रीसंत ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि, ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह को जरूर मिस करेंगे क्योंकि इन परिस्थितियों में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी अच्छा होता। नई गेंद से जसप्रीत बुमराह काफी घातक साबित हो सकते थे और उनकी योर्कर को भी खेलना बहुत ही मुश्किल होता।

द ओवल के विकेट में धीमी गेंदे भी काफी मददगार साबित हो सकती हैं। मैंने भी वहां खेला है और ऐसे विकेट पर वैरायटी बेहद जरूरी है। जसप्रीत बुमराह के रहने से टीम को एक्स-फेक्टर मिलता लेकिन अब उनकी जगह किसी और को लेनी पड़ेगी।’

मोहम्मद शमी को लेकर पूर्व भारतीय गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान

एस. श्रीसंत ने आगे कहा कि, ‘मोहम्मद शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया और सबसे अच्छी बात यह है कि वो चाहे जो भी प्रारूप खेलें अपने आपको बिल्कुल भी नहीं बदलते हैं। वो काफी मजबूती के साथ गेंदबाजी करते हैं खासतौर पर द ओवल विकेट पर।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी इस टेस्ट मैच में जरूर खेलते हुए नजर आएंगे और मेरे तीसरे गेंदबाजी विकल्प होंगे शार्दुल ठाकुर। ऐसा इसलिए क्योंकि हार्दिक पांड्या को काफी समय तक याद किया जाएगा और ठाकुर उनकी जगह ले सकते हैं।’

close whatsapp