WTC Final, IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल दुनिया भर के फैंस देख पाएंगे यहां, जाने पूरी जानकारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC Final, IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल दुनिया भर के फैंस देख पाएंगे यहां, जाने पूरी जानकारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल 7 जून से 11 जून के बीच इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा।

IND vs AUS (Photo Source: Twitter)
IND vs AUS (Photo Source: Twitter)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच देखने के लिए अब फैंस को ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। दोनों टीमों के बीच WTC फाइनल 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों ही टीमें जमकर पसीना बहा रही है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है। क्योंकि टीम ने पिछले 13 सालों से एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

फाइनल से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया को बेशक ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की कमी खलने वाली है। लेकिन विराट कोहली, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और सिराज जैसे खिलाड़ियों का फॉर्म टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत हैं।

मैच जानकारी (Match Details)

मैच- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023

जगह– द ओवल, लंदन

दिन और समय– 7 जून से 11 जून, दोपहर 3ः00 बजे (भारतीय समयानुसार)

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजनी प्लस हॉटस्टार

(IND vs AUS) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

भारत (India):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, इशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

WTC Final 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड

मैच 106
भारत ने जीते 32
ऑस्ट्रेलिया ने जीते 44
ड्रॉ 29
टाई 01

WTC Final 2023: दुनिया भर के फैंस यहां देख सकते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच लाइव

देश TV ब्रॉडकास्ट चैनल
ऑस्ट्रेलिया Fox Sports
पाकिस्तान Yupp TV
यूएसए Willow
कैनेडा Willow
यूके Sky Sports Cricket
बांग्लादेश Gazi TV
न्यूजीलैंड Sky Sports
अफगानिस्तान RTA Sport
साउथ अफ्रीका Supersport
श्रीलंका Star Sports 1
नेपाल Star Sports 1

close whatsapp