अजिंक्य रहाणे को लेकर संजय मांजरेकर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- अब वह फ्री होकर खेलेंगे लेकिन.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

अजिंक्य रहाणे को लेकर संजय मांजरेकर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- अब वह फ्री होकर खेलेंगे लेकिन….

संजय मांजरेकर ने कहा कि, रहाणे अब टेंशन फ्री होकर खेलेंगे क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के बाद वाली लाइफ देखी है।

Ajinkya Rahane And Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter)
Ajinkya Rahane And Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन कमाल का रहा। उन्होंने इस सीजन कई जबरदस्त पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया में जगह मिली।

वहीं WTC Final से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अजिंक्य रहाणे के फॉर्म को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना था कि रहाणे अब टेंशन फ्री होकर खेलेंगे क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के बाद वाली लाइफ देखी है। उनका यह भी मानना है कि अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन बेहतर रहने वाला है।

बता दें संजय मांजरेकर ने कहा कि, रहाणे जब पिछली बार जब भारत के लिए खेल रहे थे तो काफी दवाब में थे। दरअसल जब एक बल्लेबाज बैटिंग करने के लिए जाएं और फिर यह सोचे कि, यह उसके टेस्ट करियर की आखिरी पारी हो सकती है वो उसके लिए काफी कठिन समय होता है। यह बहुत ही मुश्किल स्थिति है।

मुझे लगता है रहाणे अब फ्री होकर क्रिकेट खेलेंगे- संजय मांजरेकर 

संजय मांजरेकर ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हालांकि मुझे अब नहीं लगता है कि वह अब इस स्थिति में होंगे क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की बाद की लाइफ देखी है, लगभग एक रिटायर क्रिकेटर की तरह। उन्हें अब फिर से एक मौका मिला है। मुझे लगता है उनका माइंड फ्री रहने वाला है। ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि उनका सिलेक्शन उनके आईपीएल करियर को देखने के बाद हुआ है।

संजय मांजरेकर ने आगे कहा कि, लेकिन उनका फर्स्ट क्लास सीजन भी काफी बेहतरीन रहा था। ऐसे में इससे भी लाभ मिल सकता है। मैं भी इससे गुजरा था। दरअसल मैं भी टीम इंडिया से बाहर हुआ था। तब मैंने भी फर्स्ट क्लास सीजन में काफी रन बनाए थे और टेस्ट क्रिकेट में कमबैक किया था। हालांकि जब इसमें कमबैक करते हैं तो आपको यह महसूस होता है कि यह बिल्कुल अलग खेल है। मुझे नहीं पता है कि वह कैसी बल्लेबाजी करेंगे लेकिन उनकी फॉर्म में वापसी के पूरे संकेत है। हालांकि यह पूरी तरह से अलग सिनेरियो भी है।

close whatsapp