SL vs IND: ऋषभ पंत की हुई भारतीय वनडे टीम में वापसी, रियान पराग ने तीसरे मैच में किया अपना डेब्यू - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs IND: ऋषभ पंत की हुई भारतीय वनडे टीम में वापसी, रियान पराग ने तीसरे मैच में किया अपना डेब्यू

तीसरे और अंतिम वनडे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है

Rishabh Pant and Riyan Parag (Pic Source-X)
Rishabh Pant and Riyan Parag (Pic Source-X)

इस समय श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से रियान पराग अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत लंबे समय के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

बता दें कि भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। रियान पराग को शानदार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है, जबकि केएल राहुल की जगह  ऋषभ पंत को अंतिम वनडे मैच के लिए टीम में जगह दी गई है।

रियान पराग के लिए यह साल काफी शानदार गुजरा है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी बल्लेबाजी की थी। इसके चलते उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुना गया। पिछले महीने उन्होंने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब आज श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पराग ने वनडे में डेब्यू किया है।

दूसरी तरफ, ऋषभ पंत भी लंबे समय बाद भारत की ओर से वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने एक्सीडेंट के बाद आईपीएल 2024 से क्रिकेट में वापसी की और उनके लिए सीजन अच्छा गुजरा था। जिसके बाद श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें चुना गया।

केएल राहुल की बात की जाए तो पहले वनडे 31 रन बनाकर आउट होने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज दूसरे वनडे में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। यही नहीं राहुल इस वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग में भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। अर्शदीप सिंह की बात की जाए तो पहले वनडे में उन्होंने आठ ओवर में 47 रन देकर दो विकेट झटके थे। दूसरे मैच में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ तगड़ा प्रहार किया था और भारतीय गेंदबाज ने 9 ओवर में 58 रन लुटाए थे।

श्रीलंका तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे

बता दें कि, तीन मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है। इन दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मैच टाई पर समाप्त हुआ था, जबकि दूसरे मैच को श्रीलंका ने 32 रनों से अपने नाम किया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?