IPL 2024: मुंबई इंडियंस आईपीएल से बाहर हो गई, लेकिन हार्दिक का आत्मविश्वास अभी भी 7वें आसामान पर!, देखें वीडियो
आईपीएल को मुंबई इंडियंस ने आखिरी पायदान पर खत्म किया है।
अद्यतन - May 18, 2024 6:27 pm

आईपीएल के जारी सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में हार्दिक का आत्मविश्वास देखते ही बन रहा है। वीडियो में हार्दिक टीम के आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद भी, बिल्कुल भी चिंतित नजर नहीं आ रहे हैं।
देखें हार्दिक पांड्या द्वारा शेयर की गई ये वीडियो
तो वहीं हार्दिक की इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल के जारी सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। साथ ही सीजन शुरू होने से पहले मुंबई टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था।
लेकिन टीम का ये फैसला उनके कुछ खास काम नहीं आया है। गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने जारी आईपीएल सीजन में खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ 4 में जीत हासिल कर पाई, तो उसे 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
साथ ही रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाए जाने पर फैंस भी खुश नजर नहीं आए थे। टाॅस या बैटिंग के समय जब भी हार्दिक पांड्या मैदान पर जाते, तो फैंस उनका बू के साथ स्वागत करते थे। हालांकि, अब हार्दिक भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। ऑलराउंडर पांड्या को टीम इंडिया में उपकप्तान की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक, भारतीय टीम के कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी।