RCB टीम के खिलाड़ी हुए आउट ऑफ कंट्रोल, CSK के ड्रेसिंग रूम तक गया था ये शोर - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB टीम के खिलाड़ी हुए आउट ऑफ कंट्रोल, CSK के ड्रेसिंग रूम तक गया था ये शोर

जीत के बाद RCB टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया गया है शेयर।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

RCB टीम ने IPL 2024 में वो कर दिखाया है, जो शायद ही कोई और टीम कर पाए। एक समय पर ये टीम सारी उम्मीदें खो चुकी थी, लेकिन फिर फाफ की सेना ने विरोधियों को हर मैच में मात दी और प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया। वहीं इस रोमांचक जीत के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल गजब का था और उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

प्लेऑफ से पहले आज होंगे 2 आखिरी मैच

RCB बनाम CSK के मैच का खुमार फैन्स पर से अभी तक नहीं उतरा है, इस बीच आज दो सुपरहिट मैच खेले जाएंगे। जहां लीग स्टेज के ये 2 आखिरी मैच है, उसके बाद प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। पहले मैच में SRH के सामने पंजाब टीम की चुनौती होगी, तो शाम को होने वाले मैच में RR और KKR का मैच होने वाला है। इस समय अंक तालिका पर KKR पहले स्थान पर है और राजस्थान दूसरे स्थान पर है, तो SRH तीसरे वहीं RCB चौथे स्थान पर है।

RCB टीम का जश्न नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

*जीत के बाद RCB टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया गया है शेयर।
*ड्रेसिंग रूम के इस वीडियो में खिलाड़ी जीत का मना रहे हैं खूब जश्न।
*इस दौरान टीम के खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ ने जमकर मचाया शोर।
*हर जीत के बाद खिलाड़ी इस तरह का जश्न ड्रेसिंग रूम में हमेशा मनाते आए हैं।

एक नजर RCB टीम के जश्न वाले वीडियो पर

मैच खत्म होने के बाद DK ने क्या बोला?

यश दयाल ने आखिरी ओवर में रन ही नहीं बनाने दिए

जी हां, आखिरी ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने छक्का लगाकर एक बार के लिए CSK की उम्मीदों को जगा दिया था, लेकिन फिर अगली ही गेंद पर माही आउट हो गए। जिसके बाद RCB टीम के यश ने ना शार्दुल को रन बनाने दिए और ना ही जडेजा को, इस दौरान जडेजा का बल्ला तो गेंद को छू भी नहीं पाया और 2023 का खिताब जीतने वाली CSK टीम का इस साल खिताब जीतने का सपना टूट गया पूरी तरह।

close whatsapp