जीत के बाद मैदान पर ऐसे दौड़ पड़े RCB टीम के खिलाड़ी, जैसे IPL का खिताब ही जीत लिया हो
CSK के खिलाफ जीत के बाद RCB का एक वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
अद्यतन - May 19, 2024 11:29 am

आपकी मेहनत कैसे किस्मत पलट सकती है, ये RCB टीम ने करके दिखाया है। जहां फाफ की टीम एक समय अंक तालिका पर 10वें स्थान पर चली गई थी, लेकिन फिर जीत का ऐसा जादू चला कि RCB सीधे प्लेऑफ में आ गई। वहीं इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था और अब उसको वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कैसा रहा RCB टीम का सफर?
RCB टीम ने IPL 2024 का पहला मैच CSK के खिलाफ हारा था, उसके बाद ये टीम पंजाब के खिलाफ जीती थी। फिर ये टीम लगातार 6 मैच हार गई थी, जिसके बाद सभी को लगा की ये टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। लेकिन RCB ने अपना असली खेल दिखाते हुए 6 हार के बाद लगातार 6 जीत अपने नाम की और प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली।
RCB टीम के खिलाड़ी खुशी से उछल रहे थे बस
*CSK के खिलाफ जीत के बाद RCB का एक वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
*आखिरी गेंद होते ही डग आउट में उछल पड़े खिलाड़ी, फिर दौड़े मैदान की ओर।
*सभी खिलाड़ियों ने यश दयाल को लगाया गले, फिर कैमरे के आगे दिखाया उत्साह।
*साथ ही इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने किया अपने फैन्स का शुक्रिया अदा भी किया।
जीत के बाद RCB टीम के खिलाड़ियों की खुशी
धोनी और विराट का दिखा याराना
वहींं इस मैच के बीच कई बार धोनी और विराट का याराना दिखने को मिला, इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बात कर रहे थे। लेकिन दोनों का फोकस गेम पर भी पूरा था, वहीं कल हुए मैच में कई मौकों पर धोनी कप्तानी करते हुए दिखे और जब गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी तब माही का गुस्सा देखने लायक था। वहीं जैसे ही CSK टीम हारी, वैसे ही धोनी के चेहरे पर निराशा छा गई और वो एक दम शांत हो गए। वैसे अपने संन्यास से जुड़ा माही ने कोई ऐलान नहीं किया है, अब देखना अहम होगा की आगे वो क्या फैसला लेते हैं।
मैच के बीच से दोनों की ये तस्वीर आई सामने
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)