लड़कियों के साथ नशे में…कपड़े खींचे… RCB फैंस की बदतमीजी का नया वीडियो हुआ वायरल, CSK फैंस के साथ असल में हुआ टॉर्चर
RCB Fans VS CSK Fans: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में RCB के प्रशंसक CSK प्रशंसकों के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अद्यतन - May 20, 2024 12:53 pm

RCB Fans VS CSK Fans: आईपीएल 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। CSK के खिलाफ जीत के बाद RCB के खिलाड़ियों और फैंस ने जमकर जश्न मनाया। ये ख़ुशी मैदान के अंदर और बाहर दिख रही थी। साथ ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुछ आरसीबी फैंस CSK फैंस के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।
RCB Fans VS CSK Fans का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-
To those asking for proof, here are many instances of RCB fans’ behavior yesterday. Never seen such a shameless response from any crowd. Jokers. pic.twitter.com/H4D4vSUmLQ
— Div🦁 (@div_yumm) May 19, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में RCB के फैन को चेन्नई सुपर किंग्स के फैन के साथ दुर्व्यवहार करते देखा जा सकता है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसमें RCB के फैंस पीली जर्सी पहने चेन्नई के हर एक फैन का रास्ता रोक रहे हैं और उनके साथ फिज़िकल भी हो रहे हैं। उन्हें लड़के और लड़कियों में कोई फर्क ही नहीं दिख रहा, वह बस CSK के फैंस के साथ दुर्व्यवहार करना चाहते हैं। इसके अलावा वे CSK फैंस के मुंह के पास तक जाके RCB-RCB चिल्ला रहे हैं।
RCB के प्रशंसक यहीं नहीं रुके बल्कि कई फैंस की जर्सी खींचकर भागते दिखे। बहरहाल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं की मैच के बाद कैसा माहौल था। नीचे दिए ट्वीट में देखिए-
Unruly Behaviour by RCB fans last night. pic.twitter.com/yfNDREJAHq
— Cricketopia (@CricketopiaCom) May 19, 2024
CSK के कुछ फैंस जो स्टेडियम में मौजूद थे उन्होंने बताया कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया
एक लड़की ने बताया-
“RCB फैंस नशे में हैं और वह हर चेन्नई फैंस, चाहें वह लड़का हो या लड़की, सभी के मुंह पर जा जाकर उन्हें गाली दे रहे और चिढ़ा रहे हैं। यही नहीं, लोग पीली जर्सी में दिख रहे किसी भी इंसान के सामने से कार ले जाकर उन्हें डरा रहे हैं।”
दूसरे फैन ने लिखा-
“RCB के फैंस जानवरों की तरह हरकत कर रहे हैँ, वह CSK की जर्सी पहने किसी भी लोगों को नहीं छोड़ रहे हैं भले ही वह मर्द, औरत और बच्चा ही क्यों न ही। वहीं फैंस दूसरों पर पटाखे भी फेंक रहे हैं और सब नशे में हैं।”
जब लोगों के साथ बदतमीजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो तुरंत CSK के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था-
हमारे CSK फैंस जो आज बेंगलुरु आए और हमारा समर्थन किया, आशा है आप सुरक्षित घर पहुंच गए!💛
आपके प्यार और समर्थन के लिए सदैव आभारी! 💛
To our fans who came and supported us today at Bangalore.
Hope you reached home safe!💛
Forever grateful for your love and support! 🫂💛#YelloveForever— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 18, 2024