IPL 2023: स्टीव स्मिथ के मुताबिक यह चार टीमें बनाएगी प्लेऑफ में जगह, RCB & MI जैसी टीमों को नहीं दी जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: स्टीव स्मिथ के मुताबिक यह चार टीमें बनाएगी प्लेऑफ में जगह, RCB & MI जैसी टीमों को नहीं दी जगह

आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा।

Steve Smith (Photo Source: Twitter)
Steve Smith (Photo Source: Twitter)

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। इस बार लीग होम-अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा, यानि हर टीम अपने होम ग्राउंड में मैच खेलने वाली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इस बार आईपीएल में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। स्टीव स्मिथ का नया रूप देखने के लिए फैंस अभी से काफी ज्यादा उत्साहित हैं। स्टीव स्मिथ लीग शुरू होने से पहले टॉप-4 टीमों के नाम का खुलासा करते हुए नजर आए।

स्टीव स्मिथ के टॉप-4 में इन टीमों को मिली जगह

आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। स्टीव स्मिथ के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन टॉप पर रहने वाली है। वहीं पिछले सीजन की विजेता गुजरात टाइटंस नंबर-2, लखनऊ सुपर जायंट्स नंबर-3 और सनराइजर्स हैदराबाद नंबर-4 पर रहेगी।

गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स को हरा कर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो CSK 14 में से सिर्फ 4 ही मुकाबले जीत पाई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन प्लेऑफ में पहुंची थी। लेकिन टीम RCB से एलिमिनेटर मुकाबला हार गई थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछला सीजन 8वें पायदान पर खत्म किया था।

मैं नए अनुभव का इंतजार कर रहा हूं- स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ इस बार आईपीएल में एक्शन में नजर नहीं आएंगे। इस साल बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए स्टीव स्मिथ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए थे। स्मिथ ने 170  स्ट्राइक रेट से 5 मैचों में 346 रन बनाए थे। जिसमें दो लगातार शतकीय पारी भी शामिल है।

आईपीएल में कमेंटेटर की नई भूमिका पर बात करते हुए स्टीव स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं गेम को काफी अच्छे से पढ़ सकता हूं। इसलिए उम्मीद है कि आईपीएल देखने वाले सभी लोगों के लिए कुछ जानकारी होगी। मैं निश्चित रूप से स्टार स्पोर्ट्स से जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं। मैं इस नए अनुभव का इंतजार कर रहा हूं।’

close whatsapp