धोनी के आगे क्रिस गेल भी हो जाते हैं नतमस्तक, हार के बाद भी माही ने तस्वीर के लिए नहीं किया मना - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी के आगे क्रिस गेल भी हो जाते हैं नतमस्तक, हार के बाद भी माही ने तस्वीर के लिए नहीं किया मना

सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें हो रही है इस समय काफी वायरल।

Bravo, Dhoni And Gayle (Image Credit- Instagram)
Bravo, Dhoni And Gayle (Image Credit- Instagram)

इस समय CSK के फैन्स को धोनी के लिए सबसे ज्यादा बुरा लग रहा है, जहां तमाम प्रयासों के बाद भी चेन्नई टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई। जिसके बाद खुद माही भी काफी ज्यादा ही दुखी नजर आए, इस बीच सोशल मीडिया पर थाला की एक खास खिलाड़ी के साथ में तस्वीरें वायरल हो रही है और फैन्स को भी ये तस्वीरें पसंद आ रही है।

RCB के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था धोनी ने

जी हां, आखिरी गेंद पर RCB बनाम CSK के बीच हुए मैच का नतीजा आया था, जिसके बाद CSK के खिलाड़ी RCB के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए मैदान पर भी आ गए थे। लेकिन फिर धोनी अचानक घूमकर ड्रेसिंग रूम में चले गए और उन्होंने RCB के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला, जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

क्रिस गेल भी धोनी के बहुत बड़े वाले फैन हैं बॉस

*सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें हो रही है इस समय काफी वायरल।
*वायरल तस्वीरों में माही नजर आ रहे हैं मैच के बाद क्रिस गेल के साथ में।
*हार के बाद भी धोनी के चेहरे पर थी मुस्कान, गेल के आलावा ब्रावो भी थे तस्वीर में।
*धोनी के अलावा गेल विराट से भी मिले थे, RCB के ड्रेसिंग रूम से आया था वीडियो।

धोनी और क्रिस गेल की ये तस्वीर सामने आई है

एक नजर डालते हैं इस तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

संन्यास को लेकर एक रिपोर्ट आई है सामने

वहीं IPL 2024 से बाहर होने के बाद धोनी ने किसी तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया सोशल मीडिया पर, ऐसे में उनके संन्यास को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जो माही के संन्यास से जुड़ी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार अभी उन्होंने अपने संन्यास को लेकर किसी से कुछ भी बात नहीं की है, ऐसे में वो आगे आने वाले महीनों में कुछ फैसला ले सकते हैं। वैसे माही को इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़े 4 साल हो गए हैं और उन्होंने साल 2020 में संन्यास का ऐलान कर दिया था।

close whatsapp